कश्मीर में बस पलटने से कॉलेज छात्रा की मौत, 16 घायल

श्रीनगर, 12 अप्रैल (वार्ता) जम्मू-कश्मीर में कुपवाड़ा जिले के हंदवाड़ा उप-जिले में शनिवार को एक बस के पलट जाने से कॉलेज की एक छात्रा की मौत हो गयी और 16 अन्य घायल हो गये।

आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि कुपवाड़ा के डिग्री कॉलेज सोगाम के छात्रों को लेकर लोकप्रिय पर्यटन स्थल पहलगाम में पिकनिक मनाने जा रही बस आज सुबह हंदवाड़ा के वोधपोरा के पास सड़क से फिसलकर पलट गयी। इसमें कुल 17 छात्र घायल हो गए।

सभी घायल विद्यार्थियों को तुरंत नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां एक छात्रा को मृत घोषित कर दिया गया। गंभीर रूप से घायल दो लोगों को श्रीनगर के अस्पताल में स्थानांतरित कर दिया गया। मृतक छात्रा की पहचान तबस्सुम मुश्ताक के रूप में की गयी है।

घटना के संबंध में हंदवाड़ा थाने में मामला दर्ज किया गया है।

Next Post

असाटी समाज के नेत्र शिविर में साढ़े चार सौ से ज्यादा को चश्मे वितरित

Sat Apr 12 , 2025
दमोह। असाटी समाज दमोह की तीनों समितियो के द्वारा शहर स्थित असाटी वार्ड-1 संस्कार भवन में श्री सतगुरु सेवा संघ ट्रस्ट चित्रकूट के द्वारा विशाल नेत्र परीक्षण व चश्मा वितरण कर आयोजन किया गया.जिसमें असाटी समाज अध्यक्ष वीरेंद्र असाटी, युवा अध्यक्ष विनय असाटी और महिला अध्यक्ष नेहा असाटी ने बताया […]

You May Like