ग्वालियर-भोपाल इंटरसिटी में बढे दो डिब्बे अब होंगे कुल 21 कोच

भोपाल। ग्वालियर जाने वाली ट्रैन संख्या 12197 और12198 में रेल प्रशासन द्वारा 2 अतिरिक्त कोच लगाने का फैसला लिया है, दरअसल शादियों और छुट्टियों के समय ट्रेनों में बढ़ती भीड़ को देखते हुए मंडल रेल प्रबंधक देवाशीष त्रिपाठी के मार्गदर्शन में दो स्लीपर श्रेणी के कोच स्थायी रूप से जोडऩे का निर्णय लिया है। जिसमे यह फैसला सभी यात्रियों के लिए बड़ी राहत लाने वाला है अतिरिक्त कोच लगाने की जानकारी देते हुए वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक सौरभ कटारिया ने बताया कि ग्रीष्मकालीन सीजन में बढ़ती भीड़ और यात्रियों की संख्या में निरंतर हो रही वृद्धि को देखते हुए यह कदम उठाया गया है। यह नई व्यवस्था प्रभावी हो चुकी है। स्लीपर कोचों की इस बढ़ोतरी के बाद अब ग्वालियर-भोपाल एक्सप्रेस में कुल 21 कोच होंगे, जिनमें 14 सामान्य श्रेणी, 2 स्लीपर श्रेणी, 2 कुर्सीयान और 1 वातानुकूलित कुर्सीयान शामिल है।

Next Post

किसानो ने गौ पालन एवं भूमि सुपोषण का संकल्प लिया

Sat Apr 12 , 2025
इटारसी। ग्राम माल्हनवाडा, अन्हाई, सुरेला, नादना मे भूमि सुपोषण कार्यशाला में किसानो ने गौ पालन एवं भूमि सुपोषण का संकल्प लिया। क़ृषि ग्राम माल्हनवाडा मे मकरन सिंह पटेल द्वारा सर्वप्रथम कलश पूजन किया गया किसानो द्वारा अपने अपने खेत सें लाई गई मिट्टी को एक स्थान पर एकत्रित किया गया, […]

You May Like