डॉक्टर बनकर निकले विद्यार्थी देश और समाज हित में दें महत्वपूर्ण योगदान: सिंधिया

शिवपुरी, 10 अप्रैल (वार्ता) केन्द्रीय मंत्री एवं क्षेत्रीय सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया ने मेडिकल की पढ़ाई करके निकले विद्यार्थियों से कहा कि उनका यह अंतिम लक्ष्य नहीं होना चाहिए, उन्हें देश के स्वास्थ्य के ढांचे में मजबूती लाने के लिए समाज और देश के लिए अपना महत्वपूर्ण योगदान देना चाहिए।
श्री सिंधिया ने कल देर रात्रि यहां राजमाता विजयाराजे सिंधिया मेडिकल कॉलेज के दीक्षांत समारोह में डॉक्टर बने विद्यार्थियों को डिग्री प्रदान की। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि आज का दिन शिवपुरी के लिए एवं प्रदेश के लिए ऐतिहासिक दिन है। शिवपुरी के मेडिकल कॉलेज से 98 विद्यार्थी डॉक्टर बन के निकल रहे हैं। उन्होंने कहा कि यह उन सभी का अंतिम लक्ष्य नहीं है। उन्हें देश के स्वास्थ्य के ढांचे में मजबूती लाने के लिए समाज के लिए देश के लिए अपना महत्वपूर्ण योगदान देना है और पूरी लगन एवं निष्ठा से कार्य करते हुए अपना दायित्व निभाना है।
केन्द्रीय मंत्री ने कहा कि डिग्री प्राप्त करना अंतिम लक्ष्य नहीं होना चाहिए। इस अवसर पर जिले के प्रभारी मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर, मेडिकल कॉलेज के डीन, कलेक्टर रविंद्र कुमार चौधरी आदि व्यक्ति उपस्थित थे।

Next Post

नगर कीर्तन और निशान साहिब लहराने के साथ वैसाखी का आगाज 

Thu Apr 10 , 2025
जबलपुर। गुरुद्वारा प्रेमनगर से आज पंज प्यारों की सरपरस्ती में नगर कीर्तन निकाला गया और समापन पर सतपाल सिंह रक्कड़ परिवार एवं गुरमीत सिंह भमरा खालसा सेवक जत्था के सहयोग से 75 फुट ऊंचे हाइड्रोलिक सिस्टम से लैस बसंती निशान साहिब लहराने की कार सेवा साध संगत द्वारा की गई, […]

You May Like