
जबलपुर। सिहोरा थाना अंतर्गत मझगंवा में जहरीले कीड़े के काटने से 3 साल की मासूम की मौत हो गई।
पुलिस ने बताया कि विपिन सिंह निवासी ग्राम मझगंवा टिकुरिहाई मोहल्ला का पल्लेदारी का काम करता है। जिसकी बहन संध्या कोल अपने लड़के आदि कोल 5 वर्ष व बच्ची आराध्या कोल 3 साल की साथ घर में रहती हैं। संध्या कोल की बच्ची आराध्या कोल 03 साल को जहरीला कीड़ा काट दिया है जिसे इलाज के लिये शासकीय अस्पताल मझंगंवा ले कर गये। डाक्टर ने तत्काल शासकीय अस्पताल सिहोरा रेफर कर दिया, 108 एंबुलेंस से आराध्या कोल को शासकीय अस्पताल सिहोरा ले जाया गया जहां आज सुबह उसे मृत घोषित कर दिया गया।
मृतिका के दाहिने हाथ की छिंगली में कोई जहरीला कीड़ा काटने के दांत बने हैं व उंगली सूजी हुई थी।
