मध्य जापान में कार के अनियंत्रित होने से सात लोग घायल

टोक्यो, 01 अप्रैल (वार्ता) मध्य जापान में नागोया शहर के पुराने इलाके में मंगलवार को एक कार के अनियंत्रित होकर तेज गति से गुजरने के कारण एक शिशु सहित सात लोग घायल हो गए।

क्योडो न्यूज की रिपोर्ट ने यह जानकारी दी। रिपोर्ट में कहा गया है कि दो पुरुष और पांच महिलाओं को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जो होश में थे।

स्थानीय अधिकारियों के अनुसार, आपातकालीन सेवाओं को स्थानीय समयानुसार दोपहर करीब एक बजे सूचित किया गया कि शहर के मध्य साके जिले में एक कार अनियंत्रित होने से कई लोग घायल हो गए हैं।

रिपोर्ट में बताया गया है कि वाहन पास के एक ट्रैफिक बोलार्ड पर चढ़ने के बाद रुक गया, जिससे उसका फ्रंट फेंडर बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।

पुलिस चालक से पूछताछ कर रही है।

Next Post

म्यांमार में भूकंप पीड़ितों को श्रद्धांजलि, एक मिनट का रखा मौन

Tue Apr 1 , 2025
यांगून, 01 अप्रैल (वार्ता) म्यांमार में भूकंप के पीड़ितों को श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए मंगलवार को एक मिनट का मौन रखा गया। विनाशकारी भूकंप में अबतक 2,000 से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है। म्यांमार में आज स्थानीय समयानुसार 12 बजकर 51 मिनट पर पूरे देश में मृतकों […]

You May Like