ट्रंप ने यमन के हूतियों पर हमले जारी रखने की खाई कसम

वाशिंगटन, 01 अप्रैल (वार्ता) अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार को वादा किया कि यमन के हूती विद्रोहियों पर हमले तब तक जारी रहेंगे जब तक वे अमेरिकी जहाजों के लिए खतरा बने रहेंगे।

श्री ट्रंप ने अपने ट्रुथ सोशल प्लेटफॉर्म पर कहा,“हूतियों के लिए विकल्प स्पष्ट है, अमेरिकी जहाजों पर गोलीबारी बंद करो, और हम तुम पर गोलीबारी बंद कर देंगे।” उन्होंने यह भी घोषणा की कि यमन के हूती विद्रोही पिछले दो सप्ताह में ‘निरंतर’ हमलों के कारण ‘पूरी तरह से नष्ट’ हो चुके हैं।

श्री ट्रंप की यह धमकी ऐसे समय में आई है जब उनका प्रशासन यमन हमलों पर वरिष्ठ सुरक्षा अधिकारियों से जुड़ी एक टेक्स्ट चैट लीक होने के बाद एक घोटाले से जूझ रहा है।

 

Next Post

बाघों को शांत रहने की जगह देना हमारी जिम्मेदारी: खरगे

Tue Apr 1 , 2025
नयी दिल्ली, 01 अप्रैल (वार्ता) कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने मंगलवार को कहा कि भले ही हमारे यहां टाइगर प्रोजेक्ट के जरिए बाघों का संरक्षण करने से उनकी आबादी बहुत अच्छी है फिर भी अवैध तरीके से उनका शिकार करने का प्रयास चिंताजनक है और इसे रोकना हमारी जिम्मेदारी है। […]

You May Like