तोमर ने मुरैना में स्वास्थ्य शिविर का अवलोकन किया

भोपाल, 29 मार्च (वार्ता) मध्यप्रदेश के विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर और राजस्व मंत्री करण सिंह वर्मा ने मुरैना जिला मुख्यालय स्थित पुलिस परेड ग्राउण्ड पर स्वास्थ्य कैम्प की व्यवस्थाओं का अवलोकन किया।
शिविर में देश एवं विदेश से आये बड़े चिकित्सकों द्वारा गंभीर बीमारियों का इलाज किया जा रहा है।
श्री तोमर एवं मुरैना जिला प्रभारी श्री वर्मा ने शिविर में लगाये सभी विभागों के ओपीडी जिनमें जनरल, मेडीसन, ऑर्थोपैडिक्स, पीडियाट्रिक, ईएनटी, गायनकलॉजी, सर्जीकल, ऑपथामॉलोजी, डेंटल, यूरोलॉजी, सायकिएट्री, ऑनकोलॉजी, डरमैटलॉजी, पलमुनोरी, हिमाटोलॉजी, पेन मेडीसन, कार्डियोग्राफी, एनसीडी क्लीनिक आदि का अवलोकन किया।
इस अवसर पर सांसद विवेक तन्खा, कमलेश कुशवाह, समाजसेवी योगेशपाल गुप्ता, कलेक्टर अंकित अस्थाना, सीईओ जिला पंचायत कमलेश भार्गव सहित रोटरी के पदाधिकारी भूपेन्द्र जैन सहित अन्य पदाधिकारी, चिकित्सक, अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे।

Next Post

नगर निगम का 4 हजार 782 करोड़ का रहा बजट 

Sat Mar 29 , 2025
उज्जैन। इस बार उज्जैन के लिए 4 हजार 782 करोड़ का बजट बनाया गया है। हालांकि सिंहस्थ 2028 के लिए अलग से बजट मध्य प्रदेश सरकार और केंद्र सरकार से आएगा। जो बजट स्वीकृत किया गया है उसे नए सिरे से नगर विकास की योजना बनाई जाएगी। महापौर मुकेश टटवाल […]

You May Like