शक्कर में तेजी, खाद्य तेलों में सुधार, दलहन- दाल में मजबूती, चावल सामान्य

इंदौर, 28 मार्च (वार्ता) सियागंज किराना बाजार में शक्कर में मांग से तेजी रही। खाद्य तेलों के भाव ऊंचे हुए। सोयाबीन रिफाइंड महंगा बिका। तिलहन में लिवाली रही। दलहनों के साथ दाल में मांग से सुधार दर्ज किया गया इससे भाव ऊंचे बोले गए। चावल में खरीदी बनी रही।

किराना बाजार

सियागंज किराना बाजार में शक्कर में मांग रही। इससे तेजी हुई। आज शक्कर में चार गाड़ी की आवक हुई। खोपरा बूरा,‌ दिसावर के साथ बना रहा। खोपरा गोला तथा हल्दी में ग्राहकी रही।

तेल-तिलहन

खाद्य तेलों में खरीदी से सुधार दर्ज किया गया। आज सोयाबीन रिफाइंड ऊंचा होकर बिका। तिलहन में उठाव से सोयाबीन महंगा बिका। सरसों में उठाव बना बताया गया।

दाल-दलहन

संयोगितागंज अनाज मंडी में दलहन जिन्सों में कामकाज मजबूती लिए रहा। आज चना कांटा तथा तुअर महंगी बिकी। दालों में लिवाली बताई गई। आज चावल में पूछपरख रही।

Next Post

आठ प्रमुख उद्योगों की उत्पादन वृद्धि फरवरी, 2025 में 2.9 प्रतिशत

Fri Mar 28 , 2025
नयी दिल्ली, 28 मार्च (वार्ता) कच्चे तेल एवं प्राकृतिक गैस के उत्पादन में गिरावट के बीच देश के आठ प्रमुख उद्योगों के उत्पादन में इस वर्ष फरवरी में सालाना आधार पर 2.9 प्रतिशत (अनंतिम) की वृद्धि दर्ज की गयी। वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय की एक विज्ञप्ति के अनुसार सीमेंट, उर्वरक, […]

You May Like

मनोरंजन