इंडोनेशिया में जहाज डूबने से दो मछुआरों की मौत, 24 लापता

जकार्ता, (वार्ता) इंडोनेशिया में दक्षिण सुलावेसी प्रांत के जलक्षेत्र में एक जहाज के डूबने से दो मछुआरों की मौत हो गई और 24 अन्य लापता हो गए है।

एक अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

प्रांतीय खोज और बचाव कार्यालय के एक प्रेस अधिकारी मुहम्मद नूरसल ने कहा कि शनिवार को प्रांत के सेलयार द्वीपों के पास पानी में नौकायन करते समय जहाज भारी लहरों की चपेट में आ गया था।
इस घटना का पता द्वीपों के निवासियों को मंगलवार को स्थानीय समयानुसार शाम 19:00 बजे चला जहां पीड़ित फंसे हुए थे।

उन्होंने फोन के जरिए बताया, ”तुरंत खोज और बचाव अभियान चलाया गया है।
हमारी टीम अब घटनास्थल पर जा रही है।

उन्होंने बताया कि 37 लोगों को लेकर मछली पकड़ने वाला जहाज पश्चिमी इंडोनेशिया के जकार्ता से मध्य इंडोनेशिया के जलक्षेत्र के लिए रवाना हुआ था।

श्री नूरसल ने कहा, ”सेलयार द्वीप पर 13 लोग फंसे हुए हैं, जिनमें से दो की मौत हो चुकी है।

इंडोनेशियाई मौसम विज्ञान और भूभौतिकी एजेंसी ने द्वीपसमूह देश इंडोनेशिया में चरम मौसम की चेतावनी दी है।

Next Post

सीएए लागू करने के बाद देश का माहौल ठीक नहीं : अशोक सिंह

Wed Mar 13 , 2024
Share on Facebook Tweet it Share on Reddit Pin it Share it Email केपी यादव कांग्रेस के संपर्क में हैं, इस पर सांसद ने कहा _ जानकारी नहीं ग्वालियर: मोदी सरकार ने कल देशभर में सी एए लागू कर दिया। सरकार के इस फैसले पर बीजेपी ने इसे मोदी की […]

You May Like

मनोरंजन