भाजपा दलित आदिवासी और पिछड़ा वर्ग विरोधी, कोई विकास नहीं किया : नीटू

कांग्रेस प्रत्याशी ने किया रोडशो

मुरैना: मुरैना और श्योपुर लोकसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी सत्यपाल सिंह सिकरवार नीटू ने कहा है कि भाजपा संविधान बदलकर दलित, आदिवासी और पिछड़ा वर्ग का आरक्षण खत्म कर उनके अधिकार छीनने की फिराक में हैं। भाजपा चुनाव हार रही है,इससे वह बौखलाई हुई है और लोकतंत्र की जगह ,जगह हत्या करने में लगी हुई है। मुरैना ब श्योपुर की जनता ने भाजपा को उखाड़ फेंकने का मन बना लिया है।कांग्रेस प्रत्याशी सत्यपाल सिंह सिकरवार नीटू ने आज कई गांव का दौरा करने के दौरान आमजनों से सीधा संवाद करते हुए कहा कि भाजपा संविधान बदलकर दलित, आदिवासी और पिछड़े वर्ग के अधिकार खत्म करना चाहती है और आरक्षण खत्म करके इन वर्गों को कमजोर करने का काम कर रही है।
उन्होंने कहा कि आप सब ने 28 साल से भाजपा को जिताया है मगर भाजपा ने मुरैना और श्योपुर के विकास के लिए कुछ नहीं किया है। चुनाव में झूठे वायदे करना भाजपा की आदत बन गई है। भाजपा झूठ आधारित राजनीति करती है। रोजगार ,मंहगाई ओर बेरोजगारी पर बात नहीं कर रही है। जुमलेबाज़ी कर जनता को गुमराह करने के अलावा कुछ नहीं करती है।
किसान ,व्यापारी ,युवा महिलाएं सभी परेशान हैं। कांग्रेस पार्टी ने तय किया है कि सरकार बनने पर महिलाओं ओर युवाओं को हर साल एक ,एक लाख रुपए बैंक खाते में डाले जाएंगे।किसानों का कर्ज माफ किया जायेगा। किसानों को एम एस पी का लाभ दिया जायेगा । साथ ही जी एस टी का सरलीकरण करके व्यापारियों को राहत देने का काम किया जायेगा। उन्होंने कहा की कांग्रेस पार्टी ही एक मात्र ऐसी पार्टी है,जो सर्वहारा वर्ग के कल्याण के लिए काम करती है। कांग्रेस जो कहती है ,करके दिखाती है। उन्होंने भाजपा आड़े हाथों लेते हुए कहा कि भाजपा हमेशा झूंठ ओर फरेब की राजनीति करके लोगों में भ्रम फैलाने का काम करती है।

Next Post

महाराष्ट्र दिवस पर शेयर और मुद्रा बाजार बंद

Wed May 1 , 2024
मुंबई 01 मई (वार्ता) महाराष्ट्र दिवस के अवसर पर आज शेयर बाजार और अंतरबैंकिंग मुद्रा बाजार में अवकाश रहा, जिसके कारण कोई कामकाज नहीं हो सका। देश के प्रमुख शेयर बाजारों बीएसई और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) के साथ ही अंतरबैंकिंग मुद्रा बाजार भी बंद रहा है। कारोबारियों का कहना […]

You May Like