यूक्रेन के सुमी पर मिसाइल हमले में 65 लोग घायल

कीव, (वार्ता) यूक्रेन के पूर्वोत्तर शहर सुमी पर सोमवार को हुए मिसाइल हमले में 14 बच्चों सहित कम से कम 65 लोग घायल हो गए। यह जानकारी सुमी क्षेत्रीय अभियोजक कार्यालय ने दी।

सुमी क्षेत्रीय अभियोक्ता कार्यालय ने एक बयान में कहा कि प्रारंभिक आंकड़ों के अनुसार रूस द्वारा प्रक्षेपित मिसाइल स्थानीय समयानुसार दोपहर करीब दो बजे (1200 जीएमटी) शहर के एक आवासीय क्षेत्र में गिरी, जिससे कई अपार्टमेंट इमारतें और एक शैक्षणिक संस्थान क्षतिग्रस्त हो गया।

सुमी के कार्यवाहक मेयर आर्टेम कोबज़ार ने टेलीग्राम पर लिखा कि हमले में एक औद्योगिक उद्यम को भी निशाना बनाया गया। राष्ट्रीय पुलिस के अनुसार, शहर में बचाव अभियान जारी है।

Next Post

लखनऊ सुपर जायंट्स पर भारी दिल्ली के आशुतोष शर्मा की पारी

Tue Mar 25 , 2025
विशाखापत्तनम (वार्ता) आशुतोष शर्मा (नाबाद 66), विपराज निगम (39) और ट्रिस्टन स्टब्स (34) की शानदार पारियों की बदौलत दिल्ली कैपिल्स ने सोमवार को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2025 के रोमांचक मुकाबले में लखनऊ सुपर जायंट्स को तीन गेंदे शेष रहते एक विकेट से हरा दिया। 210 रनों का लक्ष्य का […]

You May Like