चेकिंग के दौरान पकड़ा नकली पुलिसकर्मी, आईडी कार्ड और वर्दी भी मिली

इंदौर: शहर में यातायात पुलिस की चेकिंग के दौरान एक नकली पुलिसकर्मी को पकड़ लिया. उसके पास पुलिस का आईडी कार्ड और वर्दी भी मिली है. असली पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए उसे थाने में दर्ज कर पूछताछ शुरू कर दी है.संयोगितागंज पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मामला तब सामने आया जब यातायात आरक्षक की शिकायत पर विवेक नामक युवक को पकड़ा.

वह मोटरसाइकिल से बीआरटीएस के अंदर से गुजर रहा था, गीता भवन के पास उपनिरीक्षक की टीम ने उसे रोका तो उसने खुद को लाइन में पदस्थ पुलिसकर्मी बताना शुरू कर दिया और आईडी कार्ड दिखाया. सख्त पूछताछ पर उसने दावा किया कि उसने पुलिस परीक्षा दी है. फिलहाल विवेक के खिलाफ संयोगितागंज थाने में केस दर्ज किया है और उससे यह भी जांच की जा रही है कि उसने पुलिस का रौब दिखाकर कोई गैरकानूनी काम तो नहीं किया.

रायसेन का रहने वाला है युवक
पुलिस ने बताया कि विवेक रायसेन का रहने वाला है और उसके पास मिली वर्दी और आईडी कार्ड असली पुलिस दस्तावेजों की तरह दिखती थी. पुलिस इस बात की भी जांच कर रही है कि उसने किन परिस्थितियों में यह आईडी और वर्दी बनाई और इस्तेमाल की. इस घटना ने शहर में पुलिस की सख्ती और सतर्कता को फिर एक बार उजागर किया है. असली पुलिस ने कहा है कि किसी भी व्यक्ति को खुद को पुलिसकर्मी बताने की कोशिश नहीं करनी चाहिए, अन्यथा उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई होगी.

Next Post

सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल में दिनदहाड़े हमला, सुरक्षा पर उठे सवाल

Sun Sep 21 , 2025
इंदौर:शहर के सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल परिसर में शनिवार को उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब बदमाशों ने दिनदहाड़े एक मरीज के अटेंडर पर चाकू से हमला कर दिया. वारदात को अंजाम देने के बाद हमलावर कार में तोड़फोड़ करते हुए मौके से भाग निकले. अचानक हुई घटना से पूरे अस्पताल […]

You May Like