कार बेचने का सौदा कर 2 लाख हड़पे 

जालसाज भाइयों के खिलाफ एफआईआर दर्ज

 

जबलपुर। कार बेचने का सौदा करते हुए 2 लाख हड़पने वाले दो जालसाज भाइयों के खिलाफ विजयनगर पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली।

पुलिस ने बताया कि अश्विनी विश्वकर्मा निवासी जैन मंदिर रोड घडी चौक विजयनगर ने लिखित शिकायत की कि आल्टो न्यू माडल वर्ष 2023 का है एवं जिसका रंग सुपर बी ब्लू तथा रजिस्ट्रेशन नम्बर एमपी 20 जेड ई 3624 है जो वाहन स्वामी चन्द्रशेखर सेन निवासी आकाश विहार ग्राम लमती विजयनगर के नाम पर दर्ज है जिनके द्वारा उसके साथ एक लिखित वाहन विक्रय पत्र को लेख किया था। जिसके एवज मे 2 लाख रूपये विक्रेता के व्दारा वाहन को विक्रय करना लेख किया है। विक्रेता चंद्रशेखर सेन के व्दारा उससे 1 लाख 90 हजार रूपये नगद के रूप में लेना स्वीकार किया है, शेष लेन देन 10 हजार रूपये बाकि है। चन्द्रशेखर सेन द्वारा उसे वाहन एवं वाहन के समस्त दस्तावेज भी सौप दिये थे। गाडी की एनओसी विक्रेता चन्द्रशेखर ने 4 महीने पश्चात देने की बात कही एवं एनओसी देने के बाद शेष 10,000 रूपये की राशि चन्द्रशेखर को देना और वाहन की समस्त जिम्मेदारी उसकी होना तय किया गया। विक्रय पत्र हम दोनो पक्षो के व्दारा स्वेच्छा से लेख किया गया था जिसमे गवाह के समक्ष हस्ताक्षर दोनो पक्षो के व्दारा किया गया। चन्द्रशेखर सेन ने उसे वाहन दे दिया किन्तु अगले दिन चन्द्रशेखर एवं उसका भाई गिरीश सेन उसके घर आकर गाडी एवं गाडी के दस्तावेज ये बोलकर ले गये कि गाडी को आप के नाम पर कराने के लिये गाडी को आरटीओ को दिखाना आवश्यक है, एैसा कहते हुये गाडी को लेकर चले गये एवं कुछ दिन बाद उसके द्वारा उनसे गाडी के संबंध में पूछने पर गिरीश सेन ने बताया कि उक्त वाहन एमपी 04 जेड ई 3624 को बैंक में चन्द्रशेखर सेन के नाम से बैक में गिरवी रखी हुई है। पैसे वापस मागने दोनो भाई के व्दारा गोल मोल जवाब दिया जाता है।

उक्त वाहन गिरीश सेन भोपाल में निवासरत रह कर ओला कंपनी में संचालित कर रहा है। उसे विगत कई वर्षाे से दोनो भाईयो के व्दारा भ्रमित किया जा रहा है।

Next Post

जहर से नहीं, बीमारी से हुई थी सात डॉग्स की मौत

Fri Mar 21 , 2025
शिकायकर्ता आरोप से मुकरे, शिकायत ली वापिस जबलपुर। बिलहरी स्थित मोहित रेसिडेंसी में सात डॉग्स की मौत मामले में नया मोड आ गया है। जिस शिकायकर्ता ने आरोप लगाया कि था कि अपार्टमेंट में घूम रहे सात डॉग्स के बच्चों को जहर देकर मार दिया गया है इसके साथ ही […]

You May Like