इस्लामाबाद,21 मार्च (वार्ता) पाकिस्तान में पश्चिमोत्तर प्रांत खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के डेरा इस्माइल खान जिले में गुरुवार की रात सेना की कार्रवाई में कम से कम 10 आतंकवादी मारे गये ।
पाकिस्तानी सेना की मीडिया शाखा इंटर-सर्विसेज पब्लिक रिलेशंस (आईएसपीआर) की ओर से जारी बयान के अनुसार क्षेत्र में आतंकवादियों के समूह की मौजूदगी की खुफिया सूचना के आधार पर सेना ने अभियान शुरू किया था। इसी दौरान सुरक्षा बलों ने ठिकाने को घेर लिया और आतंकवादियों के साथ मुठभेड़ में 10 आतंकवादी मारे गये।
बयान के मुताबिक गोलीबारी के दौरान पाकिस्तानी सेना के एक अधिकारी कैप्टन हसनैन अख्तर की भी मौत हो गयी। मुठभेड़ स्थल से भारी मात्रा में हथियार और गोला-बारुद भी बरामद किया गया।
Next Post
अमेरिकी न्यायाधीश ने हमास से संबंधों के कारण हिरासत में लिये गये भारतवंशी शोधकर्ता का निर्वासन रोका
Fri Mar 21 , 2025
वाशिंगटन, 21 मार्च (वार्ता) अमेरिका की एक संघीय न्यायाधीश ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के प्रशासन को ‘आतंकवादी संगठन’ हमास से संबंधों के कारण हिरासत में लिये गये भारतीय मूल के शोधकर्ता के निर्वासन के मामले में फिलहाल आगे नहीं बढ़ने का आदेश दिया है। शोधकर्ता को उसके कथित यहूदी विरोधी […]

You May Like
-
9 months ago
व्यापारी परिसंघ ने किया सेना का समर्थन
-
8 months ago
शेयर बाजार में तेजी का सिलसिला जारी
-
3 weeks ago
ओ रोमियो के विलेन बने अविनाश तिवारी थे पहली पसंद
