
जबलपुर। बरेला शारदा मंदिर के समीप बेलगाम ट्रक ने बाइक सवार लोगों को कुचल दिया, हादसे में दो की मौके पर ही मौत हो गई।
बरेला थाना प्रभारी विजय विश्वकर्मा ने बताया कि जबलपुर की तरफ से आ रहे ट्रक क्रमांक आरजे 9 जी 83032 ने तेज भागते हुए बाइक क्रमांक एमपी 20 जेड एच 6234 को टक्कर मारने के बाद स्विफ्ट कार को टक्कर मारकर क्षतिग्रस्त कर दिया। ट्रक चालक घटना को अंजाम देने के बाद मौके से फरार हो गया, सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी, मृतक कौन है और कहां के रहने वाले हैं इसका पता लगाया जा रहा है, प्रारंभिक जांच में यह बात सामने आ रही की एक मृतक बीजादांडी तो दूसरा निवास का रहने वाला है।
