खाद्य तेलों में टिकाव; दालों में मिलाजुला रुख

नई दिल्ली 19 मार्च (वार्ता) विदेशी बाजारों में तेजी आने के बावजूद स्थानीय स्तर पर उठाव सुस्त रहने से आज दिल्ली थोक जिंस बाजार में खाद्य तेलों में टिकाव रहा जबकि दालों में मिलाजुला रुख वहीं अन्य जिंसों के भाव स्थिर रहे।

तेल-तिलहन : वैश्विक स्तर पर मलेशिया के बुरसा मलेशिया डेरिवेटिव एक्सचेंज में अप्रैल का पाम ऑयल वायदा 28 रिंगिट बढ़कर 4633 रिंगिट प्रति टन पर पहुंच गया। इसी तरहअप्रैल का अमेरिकी सोया तेल वायदा 0.04 सेंट की तेजी के साथ 42.58 सेंट प्रति पौंड बोला गया।

इस दौरान घरेलू बाजार में खाद्य तेलों में टिकाव रहा। सरसों तेल, मूंगफली तेल, सूरजमुखी तेल, सोया रिफाइंड, पाम ऑयल और वनस्पति तेल के भाव में कोई बदलाव नहीं हुआ।

गुड़-चीनी : मीठे के बाजार में स्थिरता रही। इस दौरान चीनी और गुड़ के भाव पिछले कारोबारी दिवस के स्तर पर टिके रहे।

दाल-दलहन : दाल-दलहन के बाजार में मिलाजुला रुख रहा। चना 150 रुपये, दाल चना 150 रुपये, उड़द दाल 200 रुपये और अरहर दाल 200 रुपये प्रति क्विंटल गिर गई वहीं मसूर दाल 100 रुपये और मूंग दाल 150 रुपये प्रति क्विंटल चढ़ गई।

अनाज : अनाज मंडी में भाव स्थिर रहे। इस दौरान गेहूं और चावल के दाम पिछले कारोबारी दिवस के स्तर पर टिके रहे।

सरकारी वेबसाइट पर जारी खाद्यान्नों के थोक दाम इस प्रकार रहे :-

दाल-दलहन : चना 5550-5650, दाल चना 6550-6650, मसूर काली 7400-7500, मूंग दाल 9400-9500, उड़द दाल 8800-8900, अरहर दाल 8300-8400 रुपये प्रति क्विंटल रहे।

अनाज : (भाव प्रति क्विंटल) गेहूं दड़ा 3100-3200 रुपये और चावल : 3150-3250 रुपये प्रति क्विंटल रहा।

चीनी-गुड़ : चीनी एस 4280-4380, चीनी एम. 4400-4500, मिल डिलीवरी 3620-3720 और गुड़ 4250-4350 रुपये प्रति क्विंटल बोले गये।

खाद्य तेल : सरसों तेल 16116 रुपये, मूंगफली तेल 18168 रुपये, सूरजमुखी तेल 16849 रुपये, सोया रिफाइंड 15531 रुपये, पाम ऑयल 13553 रुपये और वनस्पति तेल 16336 रुपये प्रति क्विंटल पर रहा है।

Next Post

गेहूं की बम्पर आवक से समूचा मंडी परिसर पटा, आने वाले दिनों में और बढ़ेगी भीड़

Wed Mar 19 , 2025
ब्यावरा। शासन द्वारा समर्थन मूल्य पर गेहूं की खरीदी का कार्य भले ही शुरु कर दिया गया है परन्तु कृषि मंडी में गेहूं की बम्पर आवक हो रही है. जल्द भुगतान होने व अन्य सुविधाओं के चलते किसान मंडी में ही उपज लेकर आ रहे है. गेहूं का समर्थन मूल्य […]

You May Like