
पानसेमल। नगर में रंगपंचमी पर्व उत्साह के साथ मनाया,नगर के जलगोन रोड गायत्री मंदिर चौराहा,सब्जी मंडी चौराहा,बस स्टैंड,भोई प्लॉट, नया प्लॉट सहित अन्य स्थानों पर युवाओं सहित सभी वर्गो ने जमकर गुलाल उड़ाया। धानक मोहल्ला,बढ़पुरा मोहल्ला में भी बच्चे होली को लेकर उत्साहित नजर आए,वही युवा होली के गीतों पर जमकर थिरकते नजर आए। नगर परिषद कर्मचारी,नायब तहसीलदार सहित पुलिस प्रशासन आवश्यक व्यवस्थाओं हेतु अलर्ट नजर आया।पुलिस थाना प्रभारी मंशाराम वगेन ने बताया कि मुख्य चौराहों पर प्वाइंट बनाकर यातयात एवं शांति व्यवस्थाओं के लिए पुलिस बल तैनात रहा,साथ ही एक पुलिस टिम नगर में अलग अलग स्थानों पर भ्रमण किया।रंगो की दुकानों पर एक दिन पूर्व ही भीड़ लगी रही,जिसके बाद आज सुबह भी लोग रंगो और पिचकारी की खरीदी करते नजर आए।वन विभाग,शिक्षा विभाग,सहकारिता विभाग सहित अन्य विभागों के कर्मचारी अधिकारियों ने रंग लगाकर एक दूसरे को बधाई दी,वही मुख्य बाजार में दुकानें बंद नजर आई।
