
ग्वालियर। ग्वालियर स्मार्ट सिटी द्वारा नवनिर्मित इंटर स्टेट बस टर्मिनल (आईएसबीटी) में बस संचालन की योजना को लेकर प्रशासन सक्रिय हो गया है। कलेक्टर रुचिका चौहान, एसएसपी धर्मवीर सिंह, नगर निगम आयुक्त संघप्रिय सहित अधिकारियों ने बस रूट निर्धारण और यात्री सुविधाओं को लेकर निरीक्षण किया। यात्रियों की सुविधा पर विशेष ध्यान जा रहा है। यातायात और सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की गई। आईएसबीटी से जल्द ही बसों का संचालन शुरू होगा।
