ग्वालियर: ग्वालियर-भिंड-इटावा हाईवे क्रमांक 719 को सिक्सलेन बनाने की मांग तेज हो गई है। संतों के आव्हान पर दंदरौआ धाम में डॉक्टर हनुमान के समक्ष जिले का सरपंच संघ एकत्रित हुआ। दंदरौआ धाम के महंत रामदास महाराज आंदोलन में जुड़े हैं। इस मौके पर डॉक्टर हनुमान के दर्शन किए और हाईवे को सिक्सलेन बनाने की बात कही। इधर भिंड शहर में पार्षद व समाजसेवी धरने पर बैठ गए हैं। वे हाईवे को सिक्सलेन बनाने की डीपीआर की मांग को लेकर अनिश्चित कालीन धरना दे रहे हैं। शहर के सुभाष तिराहे पर धरना देकर वार्ड क्रमांक छह के निर्दलीय पार्षद दीपक शर्मा ने अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया है। इस दौरान पार्षद दीपक शर्मा ने बताया कि हाईवे को सिक्सलेन बनाए जाने को लेकर कई बार घोषणाएं हो चुकी हैं। लेकिन अब तक हाईवे का निर्माण कराए जाने को लेकर कोई प्रक्रिया शुरू नहीं हो सकी।
Next Post
दतिया के नए अपर कलेक्टर बने महेंद्र सिंह कवचे
Sun Mar 9 , 2025
दतिया: मध्य प्रदेश शासन ने दतिया जिले के लिए नए अपर कलेक्टर की नियुक्ति कर दी है। सामान्य प्रशासन विभाग की ओर से जारी आदेश के अनुसार महेंद्र सिंह कवचे को दतिया का नया अपर कलेक्टर बनाया गया है।महेंद्र सिंह इससे पहले उज्जैन में अपर कलेक्टर के पद पर कार्यरत […]

You May Like
-
4 months ago
दो पक्षों में खूनी संघर्ष, चले हथियार, 9 घायल