वायु सेना के माल वाहक विमान एएन-32 की बागडोगरा में आपात लैंडिंग

नयी दिल्ली 07 मार्च (वार्ता) वायु सेना के लड़ाकू विमान जगुआर के अंबाला में दुर्घटनाग्रस्त होने के कुछ घंटे बाद ही वायु सेना के मालवाहक विमान एएन-32 के शुक्रवार को बागडोगरा में आपात स्थिति में उतरने की खबर है।

वायु सेना के प्रवक्ता ने मालवाहक विमान ए एन 32 की लैंडिंग के दौरान गड़बड़ी होने की पुष्टि की है लेकिन इस बारे में विस्तार से जानकारी नहीं दी है। उन्होंने यह भी कहा है कि विमान के चालक दल के सदस्य सुरक्षित हैं।

प्रवक्ता ने कहा, “पुष्टि हो गई है कि एएन-32 विमान से जुड़ी कोई घटना हुई है। विमान को घटनास्थल से बरामद किया जा रहा है। विमान का चालक दल सुरक्षित है।”

उल्लेखनीय है कि इससे पहले शुक्रवार शाम को वायु सेवा का लड़ाकू जगुआर विमान नियमित उड़ान के दौरान अंबाला में दुर्घटनाग्रस्त हो गया था। विमान का पायलट समय रहते पैराशूट के जरिए बचाने में सफल रहा।

Next Post

संभागायुक्त अपने दिमाग का उपयोग करें, डाकघर की तरह कर रहें कार्य

Fri Mar 7 , 2025
  महिला को तड़ीपार करने का आदेश निरस्त   हाईकोर्ट ने कलेक्टर उमरिया पर लगाई 25 हजार की कॉस्ट   जबलपुर। हाईकोर्ट जस्टिस विवेक अग्रवाल की एकलपीठ ने तल्ख टिप्पणी करते हुए अपने आदेश में कहा है कि शहडोल संभागायुक्त अपने दिमाग का उपयोग करें, डाकघर की तरह कार्य नहीं […]

You May Like