इंदौर:विजय नगर पुलिस ने जिलाबदर और अडीबाजी के दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने दोनों आरोपियों गिरफ्तार कर उनसे पूछताछ कर रही है. विजय नगर थाना प्रभारी चन्द्रकांत पटेल ने बताया कि जिलाबदर एवं अडीबाजी के दो आरोपियों को गिरफ्तार किया. जिनमें आरोपी सौरभ रघुवंशी पिता महेन्द्र रघुवंशी उम्र 30 साल निवासी 97 चित्रा नगर को 1 वर्ष की अवधि के लिए जिले और समीपवर्ती जिलों की राजस्व सीमाओं से बाहर चले जाने के लिए जिला बदर आदेश जारी किया था.
आदेश जारी होने पर थाना विजय नगर पुलिस ने उक्त आरोपी को इंदौर जिले की सीमाओं से बाहर शाजापुर सीमा पर छोड़कर जिला बदर आदेश की तामीली की थी. विजय नगर पुलिस ने जिलाबदर आदेश का उल्लंघन कर रहे आरोपी सौरभ रघुवंशी पिता महेन्द्र रघुवंशी उम्र 30 साल निवासी 97 चित्रा नगर को गिरफ्तार किया. एक अन्य आरोपी रजत उर्फ वैभव बुंदेला पिता कल्याण सिंह बुंदेला उम्र 31 वर्ष निवासी महालक्षनी नगर को गिरफ्तार कर न्यायालय के आदेश से जेल भेजा. तथा उक्त आरोपियों को घटना स्थल पर ले जाकर घटना स्थल का निरीक्षण कर अन्य मामलों में पूछताछ की गई.
