शहर के पहाडिय़ा होम डेकोर में लगी भीषण आग

 

बड़वानी। पुलिस थाने के सामने स्थित पहाडिय़ा होम डेकोर में शनिवार देर शाम अचानक आग लग गई। आग पर काबू पाया जाता इससे पहले आग ने विकराल रूप ले लिया और बिल्डिंग की ऊपरी हिस्से से आग की ऊंची-ऊंची लपटे उठने लगी। शाम करीब 6.45 बजे हुई इस घटना से क्षेत्र में हडक़ंप सा मच गया था। घटना के बाद मौके पर बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ जमा हो गई। जानकारी लगते ही कलेक्टर, एसपी, एसडीएम, नगर पालिका सीएमओ सहित अन्य अधिकारी भी मौके पर पहुंचे थे।

पहाडिय़ा होम डेकोर में लगी भीषण आग का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। वहीं आग पर काबू पाने के लिए तीन जिलों से 14 फायर फायटर मौके पर पहुंचे। जिसके बाद 7 घंटे में कड़ी मशक्कत से रात करीब ढाई बजे आग पर काबू पाया जा सका। हालांकि तब तक भीषण आग ने भवन की दो मंजिलों को अपनी चपेट में ले लिया, जिससे दोनों मंजिलों में रखा लाखों का सामान जलकर खाक होना बताया जा रहा है।

Next Post

औद्योगिक माहौल तैयार करने प्रदेश सरकार प्रयासरत : मुख्यमंत्री

Sun Mar 2 , 2025
  डॉ मोहन बोले – 3 माह बाद कटनी में भी आयोजित होगी इंडस्ट्रियल कॉन्क्लेव   कटनी। रविवार अपराह्न कटनी प्रवास पर आए प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने उद्योगपतियों और अधिकारियों के साथ संवाद करते हुए कहा कि प्रदेश में उद्योग धंधों को बढ़ावा देने और उद्योग का […]

You May Like