आईजीएनसीए में कैलाश सत्यार्थी की आत्मकथा ‘दियासलाई’ पर विशेष चर्चा

नयी दिल्ली, 28 फरवरी (वार्ता) राजधानी स्थित इन्दिरा गांधी राष्ट्रीय कला केंद्र (आईजीएनसीए) में शुक्रवार को ‘सत्यार्थी मूवमेंट फॉर ग्लोबल कम्पैशन’ के सहयोग से 28 फरवरी को नोबेल शांति पुरस्कार विजेता कैलाश सत्यार्थी की आत्मकथा ‘दियासलाई’ पर एक विशेष चर्चा का आयोजन किया गया।

इस अवसर पर पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविन्द मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थि रहे। इसके अलावा, आईजीएनसीए के अध्यक्ष ‘पद्म भूषण’ राम बहादुर राय, आईजीएनसीए के सदस्य सचिव डॉ. सच्चिदानंद जोशी, समाज सेवी कैलाश सत्यार्थी और श्रीमती सुमेधा कैलाश सहित अन्य गणमान्य उपस्थिति थे। कार्यक्रम का संचालन आईजीएनसीए के मीडिया सेंटर के नियंत्रक अनुराग पुनेठा ने किया।

श्री कोविन्द ने कहा “ सत्यार्थी की आत्मकथा ‘दियासलाई’ बच्चों के मौलिक अधिकारों के प्रति समर्पित एक आंदोलन है। ‘दियासलाई’ केवल एक पुस्तक नहीं, बल्कि एक प्रेरक यात्रा का दस्तावेज़ है।”

Next Post

इंदिरा गांधी इंस्टीट्यूट ने जीता अंतर कॉलेज महिला हॉकी खिताब

Sat Mar 1 , 2025
नयी दिल्ली (वार्ता) इंदिरा गांधी इंस्टीट्यूट ऑफ फिजिकल एजुकेशन एंड स्पोर्ट्स साइंसेज ने फाइनल में जानकी देवी मेमोरियल कॉलेज (जेडीएमसी) पर 4-0 की शानदार जीत के साथ अंतर कॉलेज महिला हॉकी चैंपियनशिप का खिताब जीता। श्यामा प्रसाद मुखर्जी कॉलेज द्वारा आयोजित टूर्नामेंट में इंदिर गांधी इंस्टीट्यूट ऑफ फिजिकल एजुकेशन एंड […]

You May Like