स्वच्छता अभियान को लेकर दिल्ली से आज दल आने की संभावना

इंदौर:स्वच्छता अभियान को लेकर दिल्ली से सर्वेक्षण करने अधिकारियों का दल आज इंदौर आने की संभावना है. इस बार इंदौर का मुकाबला सूरत और मुंबई के साथ है. सफाई की विभिन्न श्रेणियों में अंक दिए जाएंगे. सबसे महत्वपूर्ण स्वच्छता लीग, जो केंद्र सरकार ने बड़े शहरों की नई गाइड लाइन बनाई है.केंद्र सरकार ने इस बार इंदौर को मुंबई और सूरत जैसे दस लाख से ज्यादा आबादी वाले शहरों में रखा है.

साथ ही इंदौर को सुपर स्वच्छता लीग में मुकाबला करने के लिए शामिल किया है. लीग के नए नियम है, जिसमें मलीफाई करने के मार्क अलग होंगे, जो जोड़े जाएंगे. स्वच्छता सर्वेक्षण में केंद्र सरकार ने इस बार चुने हुए शहरों के लिए अलग से पैरा मीटर बनाएं है. नए पैरा मीटर में वाटर प्लस और जीएफसी टेपिंग मुख्य बिंदु है. यह मुख्य मार्गो के पब्लिक प्लेस पर देखा जाएगा, उसके आधार पर केंद्र का सर्वेक्षण दल मार्किंग करेगा.
पूरी तैयारी के साथ मैदान में
निगम आयुक्त शिवम वर्मा ने कहा कि हम पूरी तैयारी के साथ मैदान में हैं. दल के कल इंदौर आने की संभावना है. अधिकारियों का दिल पहले पंचायत और छोटे शहरों का दौरा किया है. इस बार इंदौर को स्वच्छता लीग में रखा गया है, हम लीग में भी पहले नंबर पर आएंगे

Next Post

निगम ड्रेनेज़ लाइन तोड़ने पर जुर्माना

Fri Feb 28 , 2025
क्षेत्र में फेल रही थी गंदगी इंदौर: नगर निगम ने आज अंडर ग्राउंड विद्युत लाइन डालने कंपनी पर दर्ज लाइन तोड़ने को लेकर जुर्माना लगाया. ड्रेनेज लिकेज के कारण क्षेत्र में गंदगी और बदबू की समस्या पैदा हो गई.शहर में स्वच्छता को लेकर नगर निगम बहुत सजग है. शहर में […]

You May Like