- ट्रैविस हेड की आक्रामक बल्लेबाजी अफगानिस्तान के लिए एक बड़ा खतरा
लाहौर, (वार्ता) अफगानिस्तान चैंपियंस ट्रॉफी के ग्रुप मुकाबले में आज जीत के इरादे से उतरेगा, वहीं ऑस्ट्रेलिया के लिए इस मैच पर उसकी साख दाव पर होगी।
वहीं ऑस्ट्रेलिया की टीम जोश इंग्लिस की इंग्लैंड के खिलाफ पिछले मैच में सिर्फ 86 गेंदों पर नाबाद 120 रनों की पारी से प्रेरणा लेगी। विकेटकीपर-बल्लेबाज की जवाबी पारी ने अकेले दम पर खेल का रुख बदलने की उनकी क्षमता को दर्शाया। जिसने उन्हें प्रतिभाशाली खिलाड़ी के रूप में उबरे हैं।
स्टीवन स्मिथ की अगुवाई वाली ऑस्ट्रेलिया की टीम पर इस मुकाबले को लेकर दबाव है। उसे पता है कि हार से चैंपियंस ट्रॉफी में उसका अभियान समाप्त हो जाएगा। हेड और मैथ्यू शॉर्ट की मौजूदगी में शीर्ष पर, उसके बाद स्मिथ और मार्नस लैबुशेन की मौजूदगी में मध्यक्रम में स्थिरता बनी हुई है, जिससे उनकी बल्लेबाजी एक महत्वपूर्ण ताकत बनी हुई है।
गेंदबाजी विभाग में, एडम जम्पा की स्पिन और नाथन एलिस की गति अफगानिस्तान की आक्रामक बल्लेबाजी इकाई का मुकाबला करने के लिए महत्वपूर्ण होगी। गद्दाफी स्टेडियम की पिच से शुरुआत में बल्लेबाजों को मदद मिलने की उम्मीद है, और मैच आगे बढ़ने के साथ ही स्पिनरों की भूमिका भी बढ़ जाएगी।
पहली पारी का औसत स्कोर 280-300 के आसपास रहता है, और दूसरी पारी में ओस की संभावना के कारण टीमें पहले बल्लेबाजी करना पसंद कर सकती हैं। इस मुकाबले में दोनों टीमों के बीच टूर्नामेंट में बने रहने के लिए अस्तित्व की लड़ाई देखने को मिलेगी।
