
ग्वालियर। मेयर इन काउंसिल की बैठक बाल भवन स्थित टीएलसी में महापौर डॉ. शोभा सतीश सिंह सिकरवार की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में शहर विकास से संबंधित विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा कर स्वीकृति प्रदान की गई।
बैठक में कायाकल्प योजना 2.0 अंतर्गत राज्य शासन की प्राथमिकता अनुसार पूर्व में स्वीकृत सी-आरएपी में प्रस्तावित कार्यों में संशोधन किए जाने के संबंध प्राप्त निगमायुक्त के प्रतिवेदन पर चर्चा उपरांत स्वीकृति प्रदान की गई। इसके साथ ही वाहन, मशीनरी किराये से लगाए जाने हेतु निविदा आमंत्रण की स्वीकृति के संबंध प्राप्त निगमायुक्त के प्रतिवेदन पर चर्चा उपरांत महापौर डॉ. शोभा सतीश सिंह सिकरवार ने निर्देश दिए की एक ही प्रकृति के कार्यों को एक साथ प्रस्ताव बनाकर पुनः आगामी बैठक में प्रस्तुत करें। साथ ही वाहन किराया प्रकरण में व्याद वृद्धि एवं अतिरिक्त व्यय स्वीकृति के संबंध में प्राप्त निगमायुक्त के प्रतिवेदन पर चर्चा उपरांत महापौर द्वारा निर्देश दिए गए कि प्रकरण में स्पष्ट प्रतिवेदन के साथ आगामी बैठक में प्रस्तुत करें।
