
जबलपुर। बरेला थाना अंतर्गत ग्राम महगवां में बुधवार दोपहर 3 बजे के लगभग एक तेज रफ्तार पिकअप अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में एक की मौत हो गई जबकि 27 लोग घायल हो गए।
जानकारी के मुताबिक पिकअप क्रमांक एमपी 20 जीए 1220 से ग्राम ऐठा खेड़ा से परिवार और अन्य गांव के रिश्तेदार मंडला विवाह तय करने के लिए के लिए जा रहे थे। जैसे ही पिकअप बरेला स्थित ग्राम महगवां पहुंचा तभी पिकअप अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे मेेंं रामेश्वर मरावी 27 वर्षीय की मौत हो गई जबकि विजय सिंह, चंद्रवति, सोनेलाल समेत करीब 27 लोग घायल हो गए।
