ट्रक मालिक,चालक और राहगीर पर हमला

जबलपुर। अधारताल थाना

पुलिस ने बताया कि हर्ष विश्वकर्मा 22 वर्ष निवासी हाउसिंग बोर्ड महाराजपुर ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि डीजे का काम करता है, मध्य रात्रि लगभग 11:45 बजे घर से डीजे के काम से इमलिया पिपरिया जा रहा था जैसे ही विंग्स कान्वेंट स्कूल के सामने मेन रोड पर पहुंचा वहां पर रोड़ किनारे ट्रक क्रमांक एमएच 28 बीए 7313 चालू हालत में खड़ा था, महाराजपुर निवासी डेविल उर्फ वंश ठाकुर, दुर्गेश चैधरी, उदय उर्फ चैंगा ट्रक वाले से विवाद कर शराब पीने के लिये पैसेां की मांग कर रहे थे, ट्रक वाले ने पैसे देने से मना किया तो तीनों ने पत्थर से ट्रक के सामने का  कांच तोड़ दिया, ट्रक वाले नीचे उतरे तो तीनों मिलकर उन दोनों को पकड़कर हाथ मुक्कों, डंडा से मारपीट करने लगे वह बीच बचाव करने लगा तो तीनों ने धक्का मुक्की कर मारपीट की उदय उर्फ चैंगा ने डंडा से मारकर उसे चोट पहुॅचा दी ट्रक में सवार ट्रक चालक एवं ट्रक मालिक को भी हाथ, पैर, कमर मे चोटें आयीं। ट्रक मालिक ने बताया कि हमारी गाड़ी में भाड़ा का पैसा भी रखा था जो नही मिला है।

Next Post

जेवर, नगदी चोरी

Wed Feb 26 , 2025
जबलपुर। माढोताल थाना अंतर्गत अमृत तीर्थ जैन मंदिर के पास चोरों ने एक सूने मकान का ताला तोड़कर सोने चांदी के जेवरात और नगदी पचास हजार चोरी कर ले गए। पुलिस ने बताया कि राहुल जैन 32 वर्ष निवासी अमृत तीर्थ जैन मंदिर कुबेर बिला के बाजू में माढोताल ने रिपोर्ट […]

You May Like