चांग्शा, 25 फरवरी (वार्ता) मध्य चीन के हुनान प्रांत में युआनशुई नदी में मंगलवार सुबह एक यात्री नाव और तेल संबंधी कार्यों से जुड़े एक पोत के बीच टक्कर होने से दो लोगों की मौत हो गयी तथा कई अन्य लापता हैं।
स्थानीय अधिकारियों ने बताया कि यह घटना युआनलिंग काउंटी के किंगलैंग नगर क्षेत्र में युआनशुई नदी में पूर्वाह्न करीब 10 बजे हुई।
अधिकारियों के अनुसार, प्रारंभिक अनुमानों के मुताबिक दुर्घटना के समय यात्री नाव पर 12 लोग सवार थे। बचावकर्मियों ने तीन लोगों को बचा लिया है। उनको अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दो लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है, जबकि लापता लोगों की तलाश जारी है।
