खाद्य सामग्री के मिलावटखोरों पर होगी सख्त कार्रवाई

इंदौर:कलेक्टर शिवम वर्मा की अध्यक्षता में सोमवार को खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम के तहत गठित जिला स्तरीय सलाहकार समिति की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न हुई. बैठक में कलेक्टर शिवम वर्मा ने कहा कि यह सुनिश्चित किया जाए कि उपभोक्ताओं को उच्च गुणवत्ता, उचित मानक और पूर्ण रूप से शुद्ध खाद्य सामग्री प्राप्त हो. खाद्य सामग्री में मिलावट करने वालों के विरूद्ध सख्त कार्रवाई की जाए. यह कार्रवाई लगातार अभियान चलाकर की जाए.

कलेक्टर ने स्पष्ट कहा कि मिलावटखोरों पर अब तक दर्ज मामलों के साथ-साथ आगे भी सबसे सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी. बताया गया कि जिले में स्थित खाद्य प्रतिष्ठानों का सतत निरीक्षण एवं नमूना कार्रवाई की जा रही है, एफएसएसएआई द्वारा प्रदत्त किए गए आरबीआईएस निरीक्षण अनुसार हाई रिस्क प्रतिष्ठानों का प्राथमिकता क्रम में निरीक्षण किया जा रहा है. विगत एक जुलाई 2025 से अब तक कुल 576 निरीक्षण किये गए तथा कुल 1392 नमूने जाँच हेतु लिए गए।

दूध एवं दुग्ध उत्पाद के कुल 236 नमूने लिए गए है। बताया गया कि संबंधित आरोपियों के विरूद्ध प्रकरण दर्ज किए गए हैं. नमूनों के विश्लेषण की प्रक्रिया जारी है. दोषी पाए जाने पर सख्त कार्रवाई होगी. बैठक में अपर कलेक्टर रोशन राय, जिला खाद्य सुरक्षा अधिकारी मनीष स्वामी सहित अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद थे. बैठक में अधिकारियों ने बताया कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के निर्देशानुसार इंदौर जिले में मिलावट के खिलाफ लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है.

मानकों की जानकारी फूड वेंडर्स तक पहुंचाएं
कलेक्टर ने कहा कि इंदौर भोजन और स्ट्रीट फूड संस्कृति के लिए प्रसिद्ध शहर है, इसलिए आवश्यक है कि हर स्थान पर उपभोक्ताओं को उचित मानक और उच्च गुणवत्ता वाला खाद्य पदार्थ उपलब्ध कराया जाए. इसी उद्देश्य से जिले में कार्रवाई के साथ-साथ अवेयरनेस गतिविधियों पर भी विशेष जोर दिया जाएगा. कलेक्टर वर्मा ने निर्देश दिए कि फूड सेफ्टी के मानकों की जानकारी सभी स्ट्रीट फूड वेंडर्स तक पहुंचाई जाए. उन्होंने कहा कि शहर के हर स्ट्रीट वेंडर को उचित गुणवत्ता बनाए रखने हेतु ट्रेनिंग, जागरूकता कार्यक्रमों और सर्टिफिकेशन की प्रक्रिया से जोड़ा जाएगा

Next Post

महाकाल की नगरी में आएंगे राहु केतु

Tue Dec 16 , 2025
प्रमोद व्यास उज्जैन: मध्य प्रदेश की सांस्कृतिक राजधानी उज्जैन एक बार फिर राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय फिल्म जगत के केंद्र में आने जा रही है. मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 22 दिसंबर को उज्जैन पहुंचेंगे, जहां दशहरा मैदान पर फिल्म ‘राहु केतु’ के सॉन्ग और फिल्म का भव्य लॉन्च किया जाएगा. मुख्यमंत्री […]

You May Like

मनोरंजन