पेरू में मॉल की छत ढहने से छह लोगों की मौत

लीमा 23 फरवरी (वार्ता) उत्तर-पश्चिमी पेरू में एक शॉपिंग मॉल के फ़ूड कोर्ट की छत ढहने से कम से कम छह लोगों की मौत हो गई और 78 अन्य घायल हो गए है।

अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि यह दुर्घटना ट्रूजिलो के व्यस्त शॉपिंग सेंटर रियल प्लाजा मॉल में हुई।

सरकारी समाचार एजेंसी एंडिना के अनुसार घायलों में से 30 को छुट्टी दे दी गई है जबकि 48 अभी भी अस्पताल में हैं जिनमें से तीन की हालत गंभीर है।

आपातकालीन दल ने छत ढहने के कुछ ही मिनटों बाद कार्रवाई की और जीवित बचे लोगों को बचाने के लिए रात भर काम किया। अधिकारियों ने संरचना को भारी-भरकम बताया जो सीधे फ़ूड कोर्ट के बच्चों के क्षेत्र पर गिरी।

स्वास्थ्य मंत्रालय ने उच्च मांग के कारण रक्तदान करने का आग्रह किया है।

पेरू की राष्ट्रपति दीना बोलुआर्टे ने गहन जांच और जिम्मेदार लोगों के लिए कठोर दंड का आह्वान किया। उन्होंने कहा, ‘हम आर्थिक हितों को मानव जीवन पर हावी नहीं होने दे सकते।’

ट्रूजिलो प्रांतीय अभियोक्ता कार्यालय ने आपराधिक जांच शुरू कर दी है जबकि अधिकारियों का कहना है कि ढही हुई संरचना का रखरखाव ठीक से नहीं किया गया होगा।

ला लिबर्टाड क्षेत्रीय सरकार ने दो दिन का शोक घोषित किया है।

Next Post

अमेरिका ने मेक्सिको से चीन से आने वाले सामान पर शुल्क लगाने को कहा

Sun Feb 23 , 2025
वाशिंगटन 23 फरवरी (वार्ता) अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के प्रशासन ने मेक्सिको से चीन से आने वाले सामानों पर आयात शुल्क लगाने को कहा है ताकि मेक्सिको से आने वाले सामानों पर अमेरिकी शुल्क लागू होने से बचा जा सके। ब्लूमबर्ग ने अज्ञात स्रोतों का हवाला देते हुए यह […]

You May Like