गर्मी में मटकों की बढ़ी डिमांड

सडक़ों के किनारे लग रही दुकानें

जबलपुर: गर्मी का सीजन आते ही लोग ठंडक की ओर बढ़ते हैं। उसी प्रकार खाने- पीने की वस्तुओं में ही ठंडी चीजों की ही प्राथमिकता रहती है। इसके लिए लोगों के घरों में रेफ्रीजरेटर हमेशा उपलब्ध रहते हैं, लेकिन आज भी मिट्टी से बने मटके का पानी पीना ही लोग ज्यादा पसंद करते हैं। जो कि सेहत के लिए भी फायदेमंद होता है और इसका पानी किसी भी तरह से नुकसान नहीं करता है। गर्मी के सीजन में मटकों की दुकानें भी शहर में जगह सडक़ों के किनारे देखने को मिलती हैं। जहां पर लोग नए मटके खरीदते हैं और उसी का पानी पूरी गर्मी भर पीते हैं।

60 रूपए से लेकर 500 रूपए तक के मटके
गर्मी के सीजन आते ही मटके की डिमांड बढ़ जाती है। जिसको लेकर अलग-अलग रेट में सडक़ों के किनारे व्यापारी मटके बेचते हुए नजर आते हैं। देखा जाए तो छोटी मटकी का रेट 60 रूपए से शुरू होता है जो की 100 रूपए तक रहता है। वहीं बड़े मटके का रेट 80 रूपए से लेकर 200 रूपए तक है। इसके अलावा डिजाइन दार मटके और सुराही के रेट भी 200 से लेकर 500 रूपए तक रहते हैं। जिनको खरीदने के लिए लोगों की भीड़ मटके की दुकानों में लगी रहती है।

धूप से आने के बाद मटके का पानी पीने से नहीं होता नुकसान

जानकारी के अनुसार मटके का पानी विटामिन बी और सी का समृद्ध स्रोत होता है, जो शरीर की इम्यूनिटी को बढ़ाता है। साथ ही दिमाग और पाचन तंत्र के लिए फायदेमंद होता है, जिससे शरीर की कई बीमारियां भी दूर होती हैं। मटका नैचुरल फिल्टर के रूप में काम करता है, इसका पानी आयरन की कमी दूर करने में भी सक्षम होता है। जिससे पानी की गुणवत्ता बनी रहती है। गर्मियों में हम धूप से आते हैं और घर में प्रवेश करते ही ठंडा पानी पीना पसंद करते हैं। लेकिन धूप और पसीने में आकर अगर हम फ्रिज का पानी एक दम से पी लेते हैं तो कई बार बुखार, गले में दर्द जैसी बीमारियां हमें घेर लेती हैं, जिससे शरीर को काफी नुकसान पहुंचता है। लेकिन मटके का पानी पीने से इस तरह की बीमारियों के होने का खतरा न के बराबर हो जाता है। मटके में पानी की गुणवत्ता पर कोई असर नहीं होता है, मटके में पानी के सभी मिनरल्स मौजूद रहते हैं।

Next Post

बिना लाइसेंस कीटनाशक का विक्रय, दुकान सील

Fri Apr 26 , 2024
जबलपुर: किसान कल्याण एवं कृषि विभाग के अधिकारियों ने आज गुरूवार को आकस्मिक जाँच कर बरेला स्थित आनंद कृषि केंद्र को उसे जारी किये गये लाइसेंस में उल्लेखित कीटनाशकों की बजाय अन्य कम्पनियों के कीटनाशकों का विक्रय करने पर सील कर दिया है। उपसंचालक किसान कल्याण एवं कृषि विकास रवि […]

You May Like