सकरी होती जा रहीं प्रिंस स्ट्रीट की गलियां

जबलपुर: अंधेरदेव से प्रिंस स्ट्रीट की ओर जाने वाला मार्ग गांव के किसी पगडंडी का स्वरूप बनता जा रहा है। पहले से ही तंग बनी यह सडक़े  गाडिय़ों के मकडज़ाल के कारण और सकरी हो चली है। आलम यह रहता है कि  एक बार में सिर्फ एक ही ऑटो या दो पहिया वाहन इन सडक़ों से गुजर सकता है। व्यापारिक क्षेत्र होने के कारण यहां दिनभर मालवाहकों का आना जाना लगा रहता है। जिसके चलते इन सकरी-सकरी गलियों से हर समय जाम की नौबत बनती बिगड़ती रहती है।
नहीं है पैदल चलने तक की जगह
तुलाराम चौक से करमचंद चौक,अंधेरदेव से प्रिंस स्ट्रीट एवं अन्य व्यापारिक क्षेत्रों की सडक़ों के हालत अराजक हो चले है। बड़े क्षेत्रफल में फैले इस बाजार में अनेकों दुकानदार मौजूद है जो अपने वाहन दुकानों के सामने खड़े रखते है। इतना ही नहीं इन दुकानों में आने वाले ग्राहक भी जगह ना होने के कारण अपने वाहन बीच सडक़ पर छोडक़र चलते बनते है जिसके चलते  बाजार में खरीददारी करने निकले आम जनों क ो पैदल तक चलने की जगह नसीब नहीं होती है।

Next Post

मध्यप्रदेश में कांग्रेस के लिए सबसे चुनौती पूर्ण है इंदौर लोकसभा सीट

Tue Apr 16 , 2024
 5 बार से  नगर निगम और जिला पंचायत पर भाजपा का कब्जा  1998 के विधानसभा चुनाव को छोडक़र  कभी भी भाजपा को पीछे नहीं छोड़ सकी कांग्रेस मिलिंद मुजुमदार इंदौर: मध्यप्रदेश में कांग्रेस के लिए इंदौर जिला और लोकसभा सीट सबसे बड़ी चुनौती बनकर सामने आए हैं। पिछले लगभग 33 […]

You May Like