मोटरसायकलों की भिडंत में दो लोगों की मौत, एक व्यक्ति घायल

देवास, 22 फरवरी (वार्ता) मध्यप्रदेश के देवास जिले के बरोठा मार्ग पर आज दो मोटरसायकलों की भिडंत में दो लोगों की मौत हो गई और एक व्यक्ति घायल हो गया।

 

पुलिस सूत्रों ने बताया कि जिले के देवास-बरोठा मार्ग पर एक मोटरसायकल सामने से आ रही दूसरी मोटरसायकल से टकरा गई। इस हादसे में नागदा निवासी इरशाद (35) और कन्नौद निवासी दीपक की मौत हो गई, जबकि नागदा का निवासी भूरा (40) गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। गंभीर रूप से घायल व्यक्ति को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मृतकों के शव पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिए गए हैं। पुलिस घटना की जांच कर रही है।

Next Post

एयर इंडिया ने मांगी शिवराज से माफी

Sat Feb 22 , 2025
भोपाल, 22 फरवरी (वार्ता) केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान को एयर इंडिया के विमान में टूटी कुर्सी मिलने के मामले में कंपनी ने श्री चौहान से क्षमा मांगी है।   कंपनी ने अपनी एक्स पोस्ट में श्री चौहान को संबोधित करते हुए कहा कि उन्हें हुई असुविधा के लिए […]

You May Like