बुजुर्गों की समस्याओं का किया समाधान 

पुलिस की सीनियर सिटीजन पंचायत

इंदौर. पुलिस कमिश्नर संतोष कुमार सिंह के मार्गदर्शन में पुलिस द्वारा सीनियर सिटीजन पुलिस पंचायत चलाई जा रही है, जिसमें वरिष्ठ नागरिकों की समस्याओं का निराकरण किया जा रहा है. अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त (मुख्यालय) सीमा अलावा के निर्देशन में हर बुधवार को काउंसलिंग आयोजित की जाती है.

अधिकारियों से मिली जानकारी के अनुसार बुधवार को पांच मामलों का समाधान किया गया. जिसमें मुख्य रुप से पहले मामले में परदेशीपुरा थाना क्षेत्र में रहने वाले 75 वर्षीय महिला बेटे-बहू के दुर्व्यवहार से परेशान थी. पुलिस पंचायत की काउंसलिंग के बाद बेटे-बहू ने अलग रहने और माता की सेवा करने का आश्वासन दिया. वहीं एमआईजी थाना क्षेत्र में रहने वाले 74 वर्षीय बुजुर्ग के मकान पर किराएदार कब्जा जमाए बैठे थे. पुलिस पंचायत की पहल से मकान 28 फरवरी तक खाली करने का आश्वासन मिला. जबकि पलासिया थाना क्षेत्र में रहने वाले 2007 से रजिस्ट्री अटकी पड़ी थी. पंचायत की मध्यस्थता से दोनों पक्षों में सहमति बनी और रजिस्ट्री जल्द कराने का निर्णय लिया गया. इसी तरह अन्नपूर्णा क्षेत्र में रहने वाले 74 वर्षीय बुजुर्ग का बेटा नशे की लत और मारपीट से परेशान कर रहा था. पुलिस पंचायत की काउंसलिंग से बेटे ने नशा छोड़ने और पिता की सेवा करने का संकल्प लिया. जबकि राऊ थाना क्षेत्र में रहने वाले एक किराएदार वर्षों से किराया नहीं दे रहा था. पंचायत की मदद से अब किस्तों में भुगतान शुरू हो गया. बुजुर्गों की समस्याओं के समाधान हेतु रीगल चौराहा स्थित नगर पुलिस सुरक्षा समिति कार्यालय में प्रतिदिन सुबह 11 से दोपहर 1 बजे तक आवेदन स्वीकार किए जाते हैं. कठिन मामलों को प्राथमिकता देकर हल करने का प्रयास किया जाता है.

Next Post

वृद्धों और विधवा महिलाओं को नहीं मिल रही पेंशन

Thu Feb 20 , 2025
  मामला वार्ड क्रमांक 50 की बॉम्बे योजना मल्टी का इंदौर. केंद्र एवं राज्य शासन की कई तरह की योजनाओं से आम जनता को लाभ मिलने आया है लेकिन कुछ ऐसी योजनाएं हैं जिनके कारण आम जनता परेशान होती नजर आ रही है. इनमें अधिकतर महिला विधवा एवं वृद्धा हैं. […]

You May Like

मनोरंजन