
नवभारत न्यूज
सिंगरौली 16 फरवरी। म.प्र. शिक्षक संघ जिला इकाई सिंगरौली का निर्वाचन आज दिन रविवार को शा. बालक उमावि बैढ़न में निर्वाचन अधिकारी संकर्षण प्रसाद द्विवेदी एवं हरिश्चन्द्र सिंह तथा पर्यवेक्षक डॉ कौशलेंद्र मणि त्रिपाठी की उपस्थिति में संपन्न हुआ। इस दौरान जिला डीईओ एसबी सिंह भी मौजूद थे।
म.प्र. शिक्षक संघ जिला मीडिया प्रभारी गुरू राजेन्द्रधर द्विवेदी ने प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से जानकारी देते हुए बताया कि आज म.प्र. शिक्षक संघ के पदाधिकारियों का निर्वाचन हुआ। जिसमें धर्मेन्द्र सिंह अध्यक्ष, डॉ. अरुण कुमार चतुर्वेदी सचिव, तुलेश्वर सिंह कोषाध्यक्ष, अरविन्द कुमार तिवारी, सुनील द्विवेदी, एमएल सोनवानी, शंकर कुशवाहा, आद्या प्रसाद पाण्डेय, अमरेश चन्द्र पाठक उपाध्यक्ष बनाये गये हैं। वही कमल सौंधिया, बौद्धनाथ चतुर्वेदी, सीमा शर्मा, सीएल अहिरवार, रामनरेश पाठक, प्रकाश नारायण सिंह उप सचिव । इसके अलावा कमलेन्द्र प्रसाद द्विवेदी व अन्य कार्यकारिणी सदस्य के रूप में निर्वाचित हुये।
