सिंगापुर में 80 संदिग्ध ड्रग अपराधी गिरफ्तार

सिंगापुर, 15 फरवरी (वार्ता) सिंगापुर के सेंट्रल नारकोटिक्स ब्यूरो ने सोमवार से शुक्रवार तक चली देशव्यापी मादक पदार्थ विरोधी अभियान के दौरान 80 संदिग्ध ड्रग अपराधियों को गिरफ्तार किया।

ब्यूरो ने एक प्रेस विज्ञप्ति में बताया कि गिरफ्तार किए गए लोगों में एक 14 वर्षीय लड़की भी शामिल है, जो इस अभियान में सबसे कम उम्र की है, जिस पर नशीली दवाओं के दुरुपयोग का संदेह है। सभी संदिग्धों की जांच जारी है।

गृह मंत्रालय ने 2024 में सिंगापुर में गिरफ्तार किए गए नए नशा करने वालों की बढ़ती संख्या पर चिंता जताई है, खासकर युवाओं के अपराध में शामिल होने की लगातार बनी हुई समस्या को उजागर किया है।

यहां मंगलवार को जारी 2024 में सुरक्षा और संरक्षा स्थिति के अवलोकन के अनुसार, गिरफ्तार किए गए नशे के आदी व्यक्तियों में से आधे से अधिक 30 वर्ष से कम उम्र के है।

Next Post

चेर्नोबिल परमाणु संयंत्र पर रूसी ड्रोन हमले का असर

Sat Feb 15 , 2025
मॉस्को, 15 फरवरी (वार्ता) यूक्रेन के राष्ट्रपति वलोदिमिर ज़ेलेंस्की ने कहा कि एक रूसी ड्रोन ने शुक्रवार की रात चेरनोबिल में पूर्व परमाणु ऊर्जा संयंत्र पर हमला किया। मीडिया रिपोर्टों में शनिवार को यह जानकारी दी गयी। उन्होंने कहा कि एक हमले में संयंत्र की नष्ट हो चुकी चौथी बिजली […]

You May Like