बाइक ने कुचला, युवक की मौत

जबलपुर। बरेला थाना अंतर्गत माध्यमिक शाला ग्राम डूंडी के सामने एक तेज रफ्तार बाइक ने युवक को कुचल दिया जिसे उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया जहां उसकी मौत हो गई। पुलिस के मुताबिक सुनील कुमार लोधी निवासी ग्राम बल्हवारा ने सूचना दी कि रात्रि लगभग 9-30 बजे उसके चाचा का लडक़ा सतेन्द्र पटैल गांव में लगुन कार्यक्रम से खाना खाकर पैदल घर आ रहा था तभी माध्यमिक शाला ग्राम डूंडी के सामने पहाड़ीखेड़ा की तरफ से आ रही अज्ञात मोटर सायकल के चालक ने अपनी मोटर सायकल केा तेज गति लापरवाही पूर्वक चलाते हुये एक्सीेडेण्ट कर दिया जिससे उसके भाई सतेन्द्र पटेल 29 वर्ष केा सिर एवं शरीर में चोटें आई जिसे उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराये दौरान उपचार के सतेन्द्र पटैल की मौत हो गई।

Next Post

डिलीवरी देकर ग्वालियर लौट रहे ड्राइवर की चलते ट्रक में हार्ट अटैक, मौत

Sat Feb 15 , 2025
ग्वालियर। मुरैना से डिलीवरी देकर ग्वालियर वापस आ रहे एक ट्रक चालक की हार्ट अटैक से मौत हो गई। अटैक आते ही ट्रक चालक ट्रक से उतरकर नीचे सडक़ बेहोश होकर गिर पड़ा। घटना सागरताल रोड पर शुक्रवार की है। रास्ते से गुजर रहे लोगों ने जब ट्रक चालक को […]

You May Like