एससीओ बैठक में आतंकवाद के खात्मे के लिए एकजुटता पर बल देंगे राजनाथ

नयी दिल्ली 25 जून (वार्ता) रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा है कि वह चीन में शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) की बैठक में वैश्विक शांति और सुरक्षा पर भारत का दृष्टिकोण रखेंगे तथा सदस्य देशों से आतंकवाद को मिलकर खत्म करने का आह्वान करेंगे।

श्री सिंह ने बुधवार को सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर एक पोस्ट में कहा कि वह एससीओ की बैठक में शामिल होने जा रहे हैं। उन्होंने कहा, “ आज मैं शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) के रक्षा मंत्रियों की बैठक में भाग लेने के लिए क़िंगदाओ, चीन के लिए रवाना हो रहा हूँ। मुझे विभिन्न रक्षा मंत्रियों के साथ विभिन्न मुद्दों पर बातचीत करने का अवसर मिलेगा। वैश्विक शांति और सुरक्षा के लिए भारत के दृष्टिकोण को प्रस्तुत करने और आतंकवाद को खत्म करने के लिए संयुक्त और लगातार प्रयासों का आह्वान करने के लिए उत्सुक हूँ।”

उल्लेखनीय है कि चीन की अध्यक्षता में आज से एससीओ की दो दिन की बैठक हो रही है। एससीओ सदस्य देशों की संप्रभुता, राष्ट्रों की क्षेत्रीय अखंडता, आंतरिक मामलों में हस्तक्षेप न करने, आपसी सम्मान, समझ और सभी सदस्य देशों की समानता के सिद्धांतों पर आधारित नीति का पालन करता है।

एससीओ का गठन वर्ष 2001 में किया गया था और यह एक अंतर-सरकारी संगठन है। भारत वर्ष 2017 में इसका पूर्ण सदस्य बना था और वर्ष 2023 में क्रमानुसार इसे संगठन की अध्यक्षता सौंपी गई। एससीओ में भारत के अलावा कजाकिस्तान, चीन, किर्गिस्तान, पाकिस्तान, रूस, ताजिकिस्तान, उज्बेकिस्तान, ईरान और बेलारूस शामिल हैं।

Next Post

देश में कोरोना के सक्रिय मामले चार हजार से नीचे

Wed Jun 25 , 2025
नयी दिल्ली, 25 जून (वार्ता) देश में पिछले कुछ दिनों से कोरोना के सक्रिय मामलों में लगातार कमी आने के साथ बुधवार को इनकी संख्या घटकर चार हजार से नीचे 3797 रह गयी और इस वायरस के संक्रमण से जान गंवाने वालों की संख्या 127 पर स्थिर है। राहत की […]

You May Like