रुपया 17 पैसे मजबूत

मुंबई 14 फरवरी (वार्ता) दुनिया की प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले डॉलर के तीन सप्ताह के निचले स्तर पर आने की बदौलत आज अंतरबैंकिंग मुद्रा बाजार में रुपया 17 पैसे मजबूत होकर 86.76 रुपये प्रति डॉलर पर पहुंच गया।

वहीं, इसके पिछले कारोबारी दिवस रुपया 86.93 रुपये प्रति डॉलर पर रहा था।

कारोबार की शुरूआत में रुपया तीन पैसे की बढ़त लेकर 86.90 रुपये प्रति डॉलर पर खुला और सत्र के दौरान यही इसका दिवस का निचला स्तर भी रहा। वहीं, आयातकों एवं बैंकरों की बिकवाली से यह 86.76 रुपये प्रति डॉलर के उच्चतम स्तर पर पहुंच गया। अंत में पिछले दिवस के 86.93 रुपये प्रति डॉलर की तुलना में 17 पैसे मजबूत होकर 86.76 रुपये प्रति डॉलर पर पहुंच गया।

 

Next Post

जगदीप धनखड़ ने राष्ट्रीय न्यायिक अकादमी के कार्यक्रम में शिरकत की

Fri Feb 14 , 2025
भोपाल, 14 फरवरी (वार्ता) उप राष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने आज देर शाम मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल स्थित राष्ट्रीय न्यायिक अकादमी के कार्यक्रम में शिरकत की। श्री धनखड़ ने देर शाम अकादमी के कार्यक्रम में न्याय जगत की हस्तियों को संबोधित किया। इस अवसर पर अकादमी के वरिष्ठ अधिकारियों के अलावा […]

You May Like