उज्जैन, 14 फरवरी (वार्ता) मध्यप्रदेश के उज्जैन जिले के बडनगर तहसील के ग्राम पंचायत खडोतिया के एक पंचायत सचिव को आज आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ (ईओडब्ल्यू) ने बीस हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया।
ईओडब्ल्यू के आधिकारिक सूत्रों के अनुसार लखन चन्द्रवंशी निवासी ग्राम द्वारा पुलिस अधीक्षक आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ उज्जैन को 11 फरवरी को शिकायत की गई कि ग्राम पंचायत खडोतिया के पंचायत सचिव भरतलाल चौधरी ग्राम आबादी की जमीन पर लगभग 900 वर्गफीट के प्लॉट देने के एवज में 20 हजार रुपए की रिश्वत की मांग कर रहे हैं। पुलिस अधीक्षक द्वारा शिकायत की तस्दीक कराई गयी।
शिकायत सही पाए जाने पर आज ग्राम पंचायत खडोतिया के पंचायत सचिव को ग्राम पंचायत खडोतिया में 20 हजार रुपए की रिश्वत लेते पकड़ा गया है। ईओडब्ल्यू द्वारा प्रकरण दर्ज कर जांच की जा रही है।
Next Post
वलसाड और दानापुर के बीच चलेगी कुंभ मेला विशेष ट्रेन
Fri Feb 14 , 2025
भोपाल, 14 फरवरी (वार्ता) रेलवे ने वलसाड और दानापुर के बीच कुंभ मेला विशेष ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। पश्चिम मध्य रेलवे (पमर) के भोपाल रेल मंडल के प्रवक्ता ने आज बताया कि रेल प्रशासन द्वारा श्रद्धालुओं एवं यात्रियों को आरामदायक यात्रा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से कुंभ मेला […]

You May Like
-
12 months ago
मालकछार घाट में मिली युवक की लाश
-
10 months ago
श्योपुर में अमराल नदी में तेज बहाव में बह गया युवक
-
8 months ago
समग्र आईडी और ऑनलाइन नामांतरण को लेकर चेम्बर की पहल
