भाजपा विधायकों ने संसद भवन में की नड्डा से मुलाकात

नयी दिल्ली 11 फरवरी (वार्ता) भारतीय जनता पार्टी के दिल्ली से नवनिर्वाचित विधायकों के एक समूह ने पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा से मंगलवार को संसद भवन में मुलाकात की।

श्री नड्डा से भेंट करने वाले विधायकों में आरके पुरम के विधायक अनिल शर्मा, ग्रेटर कैलाश की विधायक शिखा रॉय, मालवीय नगर के विधायक सतीश उपाध्याय, रोहिणी के विधायक विजेंद्र गुप्ता, घोंडा के विधायक अजय महावर, शालीमार बाग की विधायक रेखा गुप्ता और कृष्णानगर के विधायक डॉ. अनिल गोयल शामिल हैं। इसके अलावा गांधीनगर के विधायक अरविंदर सिंह लवली, करावल नगर के विधायक कपिल मिश्रा और रिठाला के विधायक कुलवंत राणा ने भी श्री नड्डा से भेंट की।

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार श्री नड्डा ने संसद भवन में इन विधायकों से एक-एक करके से मुलाकात की और उनके साथ चर्चा की। सूत्रों के मुताबिक इन विधायकों ने श्री नड्डा से मिलने के लिए वक्त मांगा था।

प्राप्त जानकारी के अनुसार श्री नड्डा बुधवार को भी नवनिर्वाचित विधायकों से मुलाकात करेंगे। सूत्रों ने बताया कि श्री नड्डा बारी-बारी से पार्टी के सभी 48 विधायकों से मुलाकात और चर्चा करेंगे।

गौरतलब है कि भाजपा ने दिल्ली विधानसभा चुनाव में ऐतिहासिक प्रदर्शन करते हुए 48 सीटों पर जीत दर्ज की है और 27 साल बाद राष्ट्रीय राजधानी की सत्ता में वापसी की है।

Next Post

राहुल गांधी के खिलाफ मानहानि मामले में पूरी हुई जिरह, 24 फ़रवरी को होगी सुनवाई

Tue Feb 11 , 2025
सुलतानपुर, 11 फरवरी(वार्ता)। लोकसभा के नेता प्रतिपक्ष व रायबरेली सांसद राहुल गांधी के मानहानि मामले में एमपी/एमएएल की विशेष न्यायालय में मंगलवार को सुनवाई हुई जिसमें परिवादी विजय मिश्रा से जिरह की कार्रवाई पूरी हो गई है। अब न्यायलय आगामी 24 फ़रवरी को सुनवाई करेगी,इसमें गवाह से जिरह होगी। न्यायालयीय […]

You May Like