मढ़ई कोर क्षेत्र में सिंगल यूज प्लास्टिक प्रतिबंधित

भोपाल, 11 फरवरी (वार्ता) मध्यप्रदेश में सतपुड़ा टाइगर रिजर्व नर्मदापुरम के पर्यटन स्थल मढ़ई को प्लास्टिक मुक्त कर दिया गया है।

आधिकारिक जानकारी के अनुसार मढ़ई में जंगल सफारी करने वाले पर्यटक प्लास्टिक की बोतल में पानी और पॉलिथिन में सामग्री नहीं ले जा सकेंगे। जंगल सफारी पर जाने वाले टूरिस्ट को टिकिट काउंटर या गेट पर ही प्लास्टिक और पॉलिथिन को जमा करना होगा।

मढ़ई पार्क प्रबंधन ने बुधवार 12 फरवरी से मढ़ई कोर क्षेत्र में सिंगल यूज प्लास्टिक पूरी तरह से प्रतिबंधित कर दिया है। पार्क प्रबंधन द्वारा पर्यटकों को पानी ले जाने के लिये स्टील, एल्युमिनियम की पानी की बोतल और कपड़े का थैला भी उपलब्ध कराया जायेगा। पर्यटक बोतल एवं कपड़े का थैला किराये से अथवा खरीद भी सकते हैं।

 

Next Post

भारत के ऊर्जा क्षेत्र के लक्ष्य महत्वाकांक्षी, पर हासिल किए जाएंगे: मोदी

Tue Feb 11 , 2025
नयी दिल्ली, 11 फरवरी (वार्ता) प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मंगलवार को कहा कि भारत के ऊर्जा क्षेत्र के लक्ष्य लोगों को भले ही महत्वाकांक्षी लगते हो, लेकिन इस क्षेत्र में देश की हाल की उपलब्धियों से विश्वास जगा है कि ये लक्ष्य जरूर हासिल होंगे। श्री मोदी ने ऊर्जा क्षेत्र […]

You May Like