मालथौन में DEO का सख्त रुख: ई-अटेंडेंस के बाद गायब मिले 4 शिक्षकों को शो-कॉज नोटिस, 1 का वेतन काटा

सागर। कलेक्टर श्रीमती प्रतिभा पाल के निर्देश पर जिला शिक्षा अधिकारी अरविंद जैन के द्वारा मॉलथोन के विभिन्न विद्यालयों का निरीक्षण किया गया।जिला शिक्षा अधिकारी अरविंद जैन के द्वारा आज मॉलथोन विकास खंड की पीएम श्री उच्चतर माध्यमिक विद्यालय लोगर , शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय राजावास शासकीय एकीकृत हाई स्कूल पाली शासकीय प्राथमिक शाला पाली, शासकीय प्राथमिक माध्यमिक शाला परसोंन, शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय रोड़ा शासकीय एकीकृत माध्यमिक शाला रोड़ा शासकीय माध्यमिक विद्यालय पथरिया बामन का आकस्मिक निरीक्षण किया गया निरीक्षण के दौरान शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय रजवास के प्राथमिक शिक्षक मुकेश तिवारी एवं शासकीय माध्यमिक विद्यालय पथरिया बामन के अनिल जैन विद्यालय में उपस्थित लगाने के उपरांत विद्यालय में अनुपस्थित पाए गए जिनको तत्काल कारण बताओं नोटिस जारी करने के निर्देश दिए गए इसी प्रकार शासकीय माध्यमिक विद्यालय कीर्ति नामदेव बगैर सूचना की अनुपस्थित पाई गई इनका एक दिन का वेतन काटने के निर्देश दिए गए। इसी प्रकार शासकीय एकीकृत माध्यमिक शाला रोड़ा के प्राथमिक शिक्षक रामेश्वर प्रसाद कुर्मी एवं प्राथमिक शिक्षक अविनाश कुमार दुबे हस्ताक्षर के उपरांत विद्यालय में अनुपस्थित पाए गए दोनों प्राथमिक शिक्षक को कारण बताओं नोटिस जारी किए गए।

शासकीय हाई स्कूल पाली के निर्माण धीन विद्यालय भवन का भी निरीक्षण किया गया निरीक्षण के दौरान निर्देश दिए गए कि विद्यालय को गुणवत्ता के साथ शीघ्रता से तैयार करें जिससे कि विद्यार्थियों को सुविधा का सामना न करना पड़े।

जिला शिक्षा अधिकारी श्री अरविंद जैन पीएम श्री उच्चतर माध्यमिक विद्यालय लोंगर का निरीक्षण किया जहां विद्यालय भवन निर्माण में आ रही हाई टेंशन लाइन एवं अतिक्रमण के संबंध में जानकारी प्राप्त की एवं वरिष्ठ अधिकारियों को सूचना पत्र के माध्यम से जानकारी प्रेषित की। निरीक्षण के दौरान उन्होंने निर्देश दिए कि किसी भी विद्यालय में शेष निशुल्क पाठ पुस्तक एवं साइकिल विद्यालय विद्यालय में मौजूद नहीं रहना चाहिए अतिरिक्त बची हुई पाठ पुस्तक एवं निशुल्क साइकिलों को तत्काल विकासखंड शिक्षा अधिकारी के समक्ष वापस करने की कार्रवाई की जाए। उन्होंने निर्देश दिए की सभी विद्यालय में शिक्षक समय पर उपस्थित हो एवं ई अटेंडेंस लगाकर विद्यालय में ही मौजूद रहे ई अटेंडेंस लगाने के उपरांत विद्यालय से अनुपस्थित शिक्षकों के विरुद्ध अनुशासनात्मक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय अरोड़ा के निरीक्षण के उपरांत प्राचार्य के द्वारा बताएं अनुसार विद्यालय परिसर में अतिक्रमण को हटाने के लिए राजस्व अधिकारियों से हटाने के लिए चर्चा की एवं आवश्यक कार्रवाई करने के लिए अनुरोध किया गया।

Next Post

बिजली बंद होने से भडक़ा युवक, सबस्टेशन में घुसकर हंगामा, ऑपरेटर से मारपीट, धमकाया

Tue Oct 6 , 2026
जबलपुर, जबलपुर रांझी थाना अंतर्गत मानेगांव विद्युत सबस्टेशन में चल रहे मेंटेनेंस कार्य के कारण बिजली चालू न करने से नाराज होकर एक युवक ने न सिर्फ सबस्टेशन में घुसकर हंगामा किया, बल्कि ऑन-ड्यूटी ऑपरेटर के साथ मारपीट कर उसे जान से मारने की धमकी भी दी। पुलिस ने पीडि़त […]

You May Like