5 चोरी की बुलेट बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार

चन्द्रावतीगंज पुलिस की बड़ी कार्रवाई

इंदौर: चन्द्रावतीगंज पुलिस ने बुलेट मोटरसाइकिल चोरी के मामले में बड़ी सफलता हासिल की है. पुलिस ने दो शातिर वाहन चोरों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से पांच रॉयल एनफील्ड बुलेट जब्त की. गिरफ्तार आरोपियों को न्यायिक हिरासत में पेश किया जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया.पुलिस अधीक्षक हीतिका वासल ने बताया कि अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रूपेश द्विवेदी और एसडीओपी प्रशांत भदौरिया द्वारा चन्द्रावतीगंज थाना पुलिस ने टीम बनाकर आरोपियों की धरपकड़ के लिए विशेष अभियान चलाया.

फरियादी ग्राम खलखला में रहने वाले श्रवण कुमार पिता राजाराम गोयल ने अपनी रॉयल एनफील्ड बुलेट चोरी होने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी. पुलिस ने इस मामले में तफ्तीश शुरू की और चोरी हुई मोटरसाइकिल सहित दो शातिर चोरों को गिरफ्तार किया. ग्राम स्तनखेड़ी में रहने वाले अंकित पिता लाखन सिंह जाधव के साथ ग्राम मोरखेड़ा, थाना देपालपुर में रहने वाले आनंद पिता अशोक चौहान को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने दोनों आरोपियों के कब्जे से पांच चोरी की रॉयल एनफील्ड बुलेट मोटरसाइकिल बरामद की गई, जिनमें से एक फरियादी श्रवण कुमार की थी, जबकि बाकी 4 मोटरसाइकिलें भी इंदौर जिले से अलग-अलग स्थानों से चोरी की गई थी.

Next Post

पुलिस ने कैब ड्राइवर को डिजीटल अरेस्ट से बचाया, ठग ने ऑनलाइन जमानत के नाम पर मांगे थे रूपये

Sat Feb 8 , 2025
ग्वालियर: एक फर्जी सीबीआई अधिकारी की साइबर इंस्पेक्टर में जमकर क्लास लगाई। आरोपी स्वयं को सीबीआई अधिकारी बताकर एक कैब चालक को ठगने की कोशिश कर रहा था। उसने कैब चालक को धमकाया कि उसने कुछ देर पहले एक गलत वीडियो देखा है जिस पर मामला दर्ज किया गया है। […]

You May Like