आतंकवाद 21वीं सदी के सबसे गंभीर खतरों में से एक : राष्ट्रपति पुतिन

मॉस्को, 24 अप्रैल (वार्ता) रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने बुधवार को कहा कि अंतरराष्ट्रीय आतंकवाद 21वीं सदी के सबसे गंभीर खतरों में से एक बना हुआ है।

श्री पुतिन ने रूस के तत्वावधान में सेंट पीटर्सबर्ग में सुरक्षा मुद्दों के प्रभारी उच्च प्रतिनिधियों की 12वीं अंतरराष्ट्रीय बैठक में प्रतिभागियों को एक वीडियो संबोधन में कहा, “बेशक, अंतरराष्ट्रीय आतंकवाद 21वीं सदी के सबसे गंभीर खतरों में से एक है।”

राष्ट्रपति ने यह भी कहा कि दुनिया के विभिन्न क्षेत्रों में किये गये आतंकवादी हमलों का उद्देश्य, संवैधानिक नींव को कमजोर करना, संप्रभु राज्यों को अस्थिर करना और अंतरजातीय और अंतरधार्मिक घृणा को भड़काना है।

Next Post

कलेक्ट्रेट परिसर के सामने सज रही प्लास्टिक - कपड़ों की दुकानें

Wed Apr 24 , 2024
जबलपुर: कलेक्ट्रेट परिसर के गेट क्र.2 के बाहर प्लास्टिक के समान, कपड़ों एवं चाय नाश्तें की गुमटियॉं सजी हुई है। नगर प्रशासन के कार्यालय के सामने ही नियम कायदों की धज्जियां उड़ाई जा रही हैं । रेल्वे ग्राउंड  से लेकर उच्च न्यायालय चौराहे तक सडक़ के दोनों ओर कपड़े, चाय […]

You May Like