
नवभारत न्यूज
गुढ़, 7 फरवरी, गुढ़ पुलिस ने महसांव में दबिश देकर 23 किलो अवैध गांजा जप्त किया है. वही दो आरोपी मौके का फायदा उठाकर फरार हो गये. दोनो के खिलाफ पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर तलाश कर रही है.
06 फरवरी को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम महसाव भैया टोला के माखनलाल उर्फ अनिल जायसवाल एवं मोतीलाल जायसवाल के महसाँव स्थित अधिया वाले भठबा खेत की मड़ई के नीचे गढ्ढा खोद कर अबैध मादक पदार्थ गांजा बिक्री हेतु रखे हुये है. सूचना पर थाना गुढ़ प्रभारी शैल यादव स्टाफ सहित त्वरित कार्यवाही करते हुए रेड कार्यवाही कर 23 किलो 10 ग्राम मादक पदार्थ गाँजा बरामद किया. पुलिस को दूर से ही आते देख आरोपी माखनलाल उर्फ अनिल जायसवाल एवं मोतीलाल जायसवाल दोनो निवासी महसाँव थाना गुढ़ गेहूँ की फसल का लाभ उठाकर भागने मे सफल रहे. प्रकरण के आरोपीगण माखनलाल उर्फ अनिल जायसवाल एवं मोतीलाल जायसवाल दोनो निवासी महसाँव थाना गुढ़ के विरुद्ध प्रकरण पंजीबद्ध किया गया. फरार आरोपीगणों की पता तलाश जारी है.
