सिंगरौली :सरई तहसील अंचल में गोड़वाना गणतंत्र पार्टी एवं कांग्रेस पार्टी को आज बड़ा झटका लगा है। यहां के कई कांग्रेसी एवं गोंगपा के सक्रिय कार्यकर्ताओं ने पार्टी से अलविदा कर दिया है।गोंडवाना गणतंत्र पार्टी की नेता एवं नगर परिषद अध्यक्ष अनुराधा सिंह ने जिलाध्यक्ष राम सुमिरन गुप्ता के हॉथों से भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। सदस्यता अभियान के इस कार्यक्रम में क्षेत्रीय विधायक राजेंद्र मेश्राम, जिला उपाध्यक्ष तथा मंडल प्रभारी आशा यादव, जिला महामंत्री सुंदरलाल शाह, सहकारिता प्रकोष्ठ के सहसंयोजक रमापति जायसवाल, तथा सरई मंडल के अध्यक्ष गजेन्द्र अग्रहरि मुख्य रूप से उपस्थित रहे।
सदस्यता ग्रहण करने वाले अन्य प्रमुख लोगों में सरई नगर परिषद के वार्ड क्रमांक 14 के कांग्रेसी पार्षद प्रेम सिंह भाटी, वार्ड क्रमांक 3 के गोंगपा के पार्षद राम संजीवन बंसल, कांग्रेस के विधानसभा देवसर के प्रभारी कमला प्रसाद जायसवाल, मनोज कुमार जायसवाल, कांग्रेस उपाध्यक्ष विधानसभा देवसर, डॉ. कमलेश प्रसाद जायसवाल जिलाध्यक्ष कांग्रेस चिकित्सा प्रकोष्ठ शामिल रहे। समस्त लोगों ने जिलाध्यक्ष के हॅाथों भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। अन्य सदस्यता ग्रहण करने वाले लोगों में लक्ष्मीकांत तिवारी बूथ अध्यक्ष, सीताराम जायसवाल बूथ अध्यक्ष, विजय यादव, दादे साहू, धीरज रावत, कमलेश दुबे, दिनेश रजक और कई कांग्रेसी शामिल रहे। जिलाध्यक्ष ने स्वागत किया।