उत्तर प्रदेश की पुरुष रिकर्व तीरंदाजी टीम ने जीता रजत पदक

लखनऊ, (वार्ता) उत्तराखंड में चल रहे 38वें राष्ट्रीय खेलों में उत्तर प्रदेश की पुरुष रिकर्व तीरंदाजी टीम ने रजत पदक पर कब्जा जमाया।

देहरादून में आयोजित तीरंदाजी प्रतियोगिता के पुरुष रिकर्व टीम इवेंट के फाइनल में उत्तर प्रदेश के रोहित, नीरज चौहान, अमन सिंह यादव और मृणाल चौहान ने शानदार प्रदर्शन किया, लेकिन 4(27) के स्कोर के साथ उन्हें दूसरा स्थान हासिल हुआ।

इस स्पर्धा में झारखंड के गोल्डी मिश्रा, श्रेय भारद्वाज, विष्णु चौधरी और गुरुचरण बेसरा ने 4(29) के स्कोर के साथ स्वर्ण पदक जीता, जबकि सर्विसेज टीम के बोम्मदेवरा धीरज, राहुल, इंद्र चंद्र इंद्र और सुखचैन सिंह को 4(28) – 4(27) के स्कोर के साथ कांस्य पदक मिला।

उत्तर प्रदेश अब तक राष्ट्रीय खेलों में 6 स्वर्ण, 7 रजत और 6 कांस्य सहित कुल 19 पदक जीतकर पदक तालिका में 13वें स्थान पर पहुंच गया है।

Next Post

हॉकी : झारखंड की महिला टीम ने मणिपुर को 7-0 से रौंदा

Fri Feb 7 , 2025
देहरादून, (वार्ता) 38वें राष्ट्रीय खेल के हॉकी इवेंट के तीसरे दिन गुरुवार को हरिद्वार में आयोजित कुल छह मुकाबले हुए। जिसमें महिला वर्ग में मध्य प्रदेश ने ओडिशा को 3-2 से हराया। मध्य प्रदेश के लिए रितिका सिंह (49’, 55’) और कप्तान करिश्मा यादव (50’) ने गोल किए, जबकि ओडिशा […]

You May Like