सौरभ शर्मा मामले में लोकायुक्त का व्यवहार मामले को रफा-दफा करने जैसा : पटवारी

भोपाल, 06 फरवरी (वार्ता) मध्यप्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने परिवहन विभाग के पूर्व आरक्षक सौरभ शर्मा की गिरफ्तारी और उससे पूछताछ के मामले को लेकर आज लोकायुक्त पुलिस पर हमला बोलते हुए कहा कि लोकायुक्त्त का व्यवहार इस मामले को रफादफा करने जैसा लग रहा है।
श्री पटवारी ने अपने बयान में कहा कि सौरभ शर्मा का मामला बहुत बड़ा है, पर जनता में इस प्रकार की धारणा बन रही है कि लोकायुक्त का व्यवहार मामले को रफा-दफा करने जैसा है। लोकायुक्त से आग्रह है कि इस संस्था की निष्पक्षता के प्रति जनता का भरोसा कायम रहना चाहिए। लोकायुक्त की गतिविधियों से जनता में ये धारणा बन रही है कि लोकायुक्त का काम पूरे मामले को दबाने जैसा है।
उन्होंने सवाल उठाया कि सौरभ शर्मा की वो डायरी कहां है, जिसकी शुरुआत में बात हुई थी। इस मामले में शामिल बड़े नामों को कौन पकड़ेगा।
श्री पटवारी ने कहा कि लोकायुक्त से अपेक्षा है कि इस मामले के मूल अपराधियों को वे जनता के सामने लाएं।
राजधानी भोपाल में पिछले दिनों लोकायुक्त पुलिस ने सौरभ शर्मा नाम के व्यक्ति को अपनी गिरफ्त में लिया है। साैरभ शर्मा परिवहन विभाग में आरक्षक के पद पर तैनात था। आरोप है कि उसने चेकपाेस्ट के माध्यम से करोड़ों रुपए की अवैध कमाई अर्जित की। उसके दो साथी भी उसके साथ गिरफ्त में लिए गए हैं। पुलिस अब तीनों से पूछताछ कर रही है। इस मामले में कई राजनीतिक व्यक्तियों की कथित संलिप्तता की चर्चाओं के चलते ये मामला लगातार राजनीतिक तूल पकड़ रहा है।

Next Post

मध्यप्रदेश के प्रमुख शहरों का तापमान

Thu Feb 6 , 2025
भोपाल, 6 फरवरी (वार्ता) मध्यप्रदेश के प्रमुख शहरों का आज का तापमान इस प्रकार रहा । शहर अधिकतम न्यूनतम ( डिग्री सेल्सियस में ) भोपाल …………25.8……..10.8 इंदौर …………. 23.5………13.4 ग्वालियर……….25.4……. . 8.0 जबलपुर………..23.8……….13.4 रीवा ……………24.0………12.9 सतना ………….25.3………10.0 Facebook Share on X LinkedIn WhatsApp Email Copy Link

You May Like